नई रिलीज डेट: ‘धुरंधर’ को ढेर करने वाले 65 वर्षीय सुपरस्टार की फिल्म की तारीख तय
इस वक्त थिएटर्स में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का भौकाल देखने को मिल रहा है जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में होता दिख रहा है. यूं तो रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ कई फिल्मों से अब भी पीछे ही चल रही है. पर रिलीज से पहले ही इस पिक्चर को बड़ा झटका लगा था. जब एडवांस बुकिंग बेहद कम थी और 65 साल के साउथ सुपरस्टार के आगे फिल्म बुरी तरह ढेर हो गई थी. क्योंकि रणवीर सिंह की फिल्म से ज्यादा इस पिक्चर को बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर यह क्लैश होते-होते रह गया | क्योंकि आखिरी वक्त पर साउथ फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन करना पड़ गया था. पर अब सुपरस्टार की वापसी हो रही है, वो भी नई तारीख को. फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है |
जिस फिल्म की यहां बात हो रही है, वो है- नंदमुरी बालाकृष्ण की ‘अखंडा 2’. इस पिक्चर को लेकर सॉलिड माहौल बना हुआ था. लेकिन सबकुछ एकदम फेल हो गया, जब फिल्म की रिलीज को रोकना पड़ा. नंदमुरी बालाकृष्ण की पहली अखंडा को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. कहा जा रहा था फिल्म को अगले साल की पोंगल विंडो के लिए शिफ्ट किया जा सकता है. पर मेकर्स ज्यादा नुकसान नहीं झेल सकते हैं. इसलिए जल्द ही फिल्म को रिलीज करने की प्लानिंग कर दी |
कब रिलीज होगी अखंडा 2, नई रिलीज डेट
हाल ही में 14 रील्स प्लस वालों ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा था- बॉक्स ऑफिस पर डिवाइन डिस्ट्रक्शन के लिए पूरी तरह तैयार. 11 दिसंबर को ग्रैंड प्रीमियर और थिएटर में Akhanda2 की जबरदस्त ताकत महसूस करें 12 दिसंबर से. बुकिंग जल्द ही शुरू होगी. फिल्म को अब 12 दिसंबर को लाया जाएगा, यानी इसी फ्राइडे को. इस फिल्म की रिलीज के बाद देखना होगा कि ‘धुरंधर’ के कलेक्शन पर कितना असर पड़ता है. क्योंकि दूसरे वीकेंड में भी ‘धुरंधर’ के लिए अच्छी कमाई करनी बेहद जरूरी है. जिसने नंदमुरी बालाकृष्ण के फैन्स को काफी खुश कर दिया है |
दरअसल रिलीज से एक दिन पहले ही इस अकाउंट से फिल्म के पोस्टपोन होने की जानकारी मिली थी. उन्होंने लिखा था कि- ”भारी मन से, हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि Akhanda 2 कुछ जरूरी वजहों से तय समय पर रिलीज नहीं होगी. यह हमारे लिए बहुत दुख की बात है. हम सच में समझते हैं कि फिल्म का इंतजार कर रहे हर फैन और मूवी लवर को इससे कितनी निराशा होती है. हम इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.” अब फाइनली नई रिलीज डेट सामने आ गई है |
मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर सस्पेंस, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं शामिल
AAP में सियासी भूचाल—राघव चड्ढा बोले- दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला, BJP में होंगे शामिल
भोपाल-इटारसी-जबलपुर समेत कई शहरों को तोहफा, पीएम मोदी देंगे 2 अमृत भारत ट्रेन
हाई-प्रोफाइल स्टार्स नहीं निभा पाए उम्मीदों का दबाव
तपती गर्मी से राहत: स्कूलों में पहले ही कर दी गई समर वेकेशन की घोषणा
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की तैयारी
दमदम में पीएम मोदी का वार—“तृणमूल राज में बंगाल की पहचान खतरे में”
पोषण पखवाड़ा के तहत रेल मंडल में चला जनजागरूकता अभियान
कर्मचारी ने ट्रांसफर के खिलाफ कोर्ट में दायर की थी याचिका
ग्रामीण और शहरी महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश
ममता बनर्जी का ऐलान, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली हमारी
रेल यात्रियों का बुरा हाल: जबलपुर रूट की स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट
रिपोर्ट लेट, पानी गंदा: शहर में पेयजल संकट पर हल्ला बोल
महिला आरक्षण मुद्दे पर गर्माई राजनीति, कांग्रेस का 26 अप्रैल को पैदल मार्च
कुर्सी की लड़ाई के बीच डिप्टी CM का बड़ा बयान, ‘हवा खाने नहीं आया’
बिहार विधानसभा में बहुमत की जंग, दोनों पक्षों की परीक्षा
याचिकाकर्ताओं ने संपत्ति अटैचमेंट को चुनौती दी थी
गांवों को ‘आत्मनिर्भर बस्तियों’ में बदलने की योजना