मुंबई में मॉडलिंग करने वाला युवक भोपाल में एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
भोपाल। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लाखो कीमत के 11.5 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो कीमती मोबाईल फोन सहित 3 लाख 45 हजार का माल जप्त किया गया है। एडीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों की तलाश के दौरान मुखबिर ने सूचना मिली की ईदगाह हिल्स शाहजहांनाबाद इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक युवक एमडी ड्रग्स लेकर खड़ा है। वह युवक इस ड्रग्स को बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है। खबर मिलते ही क्राइम ब्रांच टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए संदेही युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 11.5 ग्राम एमडी ड्रग, दो कीमती मोबाइल फोन सहित 3 लाख 45 हजार का माल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान शिफत उर्फ सेफ उर्फ अली उर्फ राजा पिता दिलशाद अहमद उर्फ बल्लू (25) निवासी ग्राम रन्नौद थाना रन्नौद जिला शिवपुरी के रुप में बताई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने टीम को बताया की वह मुंबई में रहकम मॉडलिंग करता है। फिलहाल पुलिस टीम आरोपी से एमडी ड्रग्स के बारे में आगे की पूछताछ कर रही है। वहीं सूत्रो के अनुसार आरोपी ने पुलिस को बताया है, कि वह दो दिन पहले इंदौर से एमडी खरीदकर उसे बेचने के लिये भोपाल आया था। पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही की उसने इंदौर में कहॉ और किससे यह नशीला पदार्थ खरीदा है। जॉच में सामने आया की आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट के मामला दर्ज है।
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
आबकारी मामला: पक्षपात के आरोप निराधार, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की मांग ठुकराई
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तकनीकी खामियों पर पैनी नजर: 6 रेलकर्मियों ने सूझबूझ से टाले हादसे, डीआरएम ने किया सम्मान।
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: राजधानी के चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रही टीमें।
खेत से चोरी हुई थीं गायें: भोपाल के गोदरमऊ क्षेत्र में हुई घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।
अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप: बृजभूषण और प्रज्वल रेवन्ना मामले पर बरसीं शोभा ओझा
जशपुर में विमान हादसा: आरा पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश होने से मचा हड़कंप
वरुण चक्रवर्ती ने खोला राज, जीत के बाद क्यों भावुक हुए खिलाड़ी
धार्मिक कट्टरता और छेड़छाड़ का आरोप: नागपुर के 'यूनिवर्सल सोसाइटी' एनजीओ में हड़कंप
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार