NSUI ने MP में मंत्री प्रतिमा बागरी के बंगले का घेराव किया, गांजा तस्करी केस में भाई गिरफ्तार
मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के बंगले का एनएसयूआई(NSUI) ने घेराव किया है | मंत्री का भाई गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है. जिसको लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भोपाल में मंत्री के बंगले के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं | एनएसयूआई ने मंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग की है |
नेम प्लेट पर पोती काली स्याही
मंगलवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री के बंगले के बाहर जमकर प्रदर्शन किया | एनएसयूआई के कार्यकर्ता बैरीकेडिंग तोड़कर प्रतिमा बागरी के बंगले के गेट के बाहर पहुंचे | कांग्रेस विंग के कार्यकर्ताओं ने गले में गांजे की माला पहनकर प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा बागरी की नेम प्लेट पर काली स्याही पोत दी |
पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बैरीकेडिंग की थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़कर मंत्री के बंगले की तरफ कूच किया. इस दौरान पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखी गई | इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता मंत्री के बंगले के बाहर ही बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे |
मंत्री का भाई और बहनोई गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई और बहनोई दोनों पर गांजा तस्करी का आरोप है | पुलिस ने दोनों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है | इसको लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के बंगले के बाहर जमकर प्रदर्शन किया | कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की है |
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: राजधानी के चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रही टीमें।
खेत से चोरी हुई थीं गायें: भोपाल के गोदरमऊ क्षेत्र में हुई घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।
अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप: बृजभूषण और प्रज्वल रेवन्ना मामले पर बरसीं शोभा ओझा
जशपुर में विमान हादसा: आरा पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश होने से मचा हड़कंप
वरुण चक्रवर्ती ने खोला राज, जीत के बाद क्यों भावुक हुए खिलाड़ी
धार्मिक कट्टरता और छेड़छाड़ का आरोप: नागपुर के 'यूनिवर्सल सोसाइटी' एनजीओ में हड़कंप
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: जशपुर के नारायणपुर में विमान दुर्घटना, पहाड़ी से टकराने के बाद लगी आग।
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।