रेलवे ग्रुप-D भर्ती पर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 100+ अभ्यर्थियों की नौकरी पक्की...जानें आपके लिए क्या है नया आदेश
Railway Recruitment: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने लंबे समय के रेलवे ग्रुप-D भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला सुनाया है. साल 2010 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में ग्रुप-D भर्ती परीक्षा के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की डबल बेंच ने 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों को राहत दी है. जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की बेंच ने रेलवे की सभी याचिकाएं खारिज कर दीं. इससे अब इन उम्मीदवारों को रिप्लेसमेंट/वेटिंग कोटा के तहत नियुक्ति का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.
जानें पूरा मामला
रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर की ओर से 15 दिसंबर 2010 को ग्रुप-D के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी. चयन प्रक्रिया पूरी होने और मेरिट लिस्ट आने के बावजूद कई सालों तक इन पदों पर नियुक्ति नहीं हुई. ऐसे में परेशान उम्मीदवारों ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) बिलासपुर में मामला पेश किया. 6 मार्च 2024 को CAT ने रेलवे को सख्त निर्देश दिए कि 17 जून 2008 की नीति के अनुसार रिप्लेसमेंट कोटा में खाली पदों की जांच कर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाए.
याचिकाकर्ताओं की ओर से सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण, एडवोकेट एवी श्रीधर, दीपाली पांडेय समेत अन्य ने पूरे मामले की पैरवी की.
रेलवे ने हाई कोर्ट में दी चुनौती, खारिज हुई याचिका
CAT के इस फैसले को रेलवे ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में चुनौती दी. इस मामले में रेलवे की ओर से तर्क दिया गया- ‘पैनल में नाम आने से नियुक्ति का कोई कानूनी हक नहीं बनता.’
इस पर हाई कोर्ट ने रेलवे का तर्क खारिज करते हुए ऐतिहासिक टिप्पणी की और कहा- ‘चयन पैनल में शामिल उम्मीदवार को नियुक्ति का निहित अधिकार नहीं होता, लेकिन वह निष्पक्ष, उचित और कानूनी विचार पाने का हकदार जरूर है. नियुक्ति प्राधिकारी मनमाने तरीके से वैध चयन पैनल को नजरअंदाज नहीं कर सकता. जब मेरिट में योग्य उम्मीदवार मौजूद हों और पद खाली हों, तो नियुक्ति केवल ठोस व वाजिब कारणों से ही रोकी जा सकती है.’
वरुण चक्रवर्ती ने खोला राज, जीत के बाद क्यों भावुक हुए खिलाड़ी
धार्मिक कट्टरता और छेड़छाड़ का आरोप: नागपुर के 'यूनिवर्सल सोसाइटी' एनजीओ में हड़कंप
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी