राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को मिली फटकार, गांजा तस्करी में बहनोई व भाई की गिरफ्तारी
मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को बीजेपी आलाकमान ने फटकार लगाई है |राज्य मंत्री के भाई और बहनोई के पास से गांजा बरामद होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने नाराजगी जताई है. दरअसल, राज्यमंत्री के भाई अनिल बागरी को 46 किलो गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है और 19 दिसंबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है |
जो गलत काम करेगा, उसे सजा जरूर मिलेगी
खजुराहो में कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचीं राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि सरकार अपना काम कर रही है, कानून अपना काम कर रहा है. इस मामले में जो भी दोषी है और गलत काम करेगा उसको सजा जरूर मिलेगी | हमारी सरकार की यही खासियत है. मंत्री ने आगे कहा कि मीडिया खुद से रिश्ता बना देती है. मेरा अनुरोध है कि पहले रिश्ते की पुष्टि कर लें और तथ्य देख लें फिर किसी के साथ रिश्ता बताए |
भाई के साथ तस्वीर आई सामने
राज्यमंत्री ने रिश्तों की पुष्टि की बात कही थी लेकिन उनके सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कई तस्वीरें हैं, जिनमें वे अपने भाई के साथ दिखाई दे रही हैं. इसी साल 9 अगस्त को रक्षाबंधन की तस्वीरें सामने आई हैं | जिसमें वे अपने भाई को राखी बांधते और तिलक लगाते हुए नजर आ रही हैं |
गिरफ्तारी के सवाल पर भड़क गई थीं राज्यमंत्री
भाई की गिरफ्तारी के बाद जब मीडिया ने राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी से इस मामले पर जवाब मांगा तो वह असहज नजर आईं. खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर से बाहर निकलते समय पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा “जबरदस्ती की बात क्यों करते हो?” और आगे कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया |
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी (35 साल) को 46 किलो गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया | इसके साथ ही अन्य लोगों पंकज सिंह बघेल और शैलेंद्र सिंह को भी पकड़ा है. ये पूरा मामला सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाने क्षेत्र का है | पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि मरोहा गांव में पंकज सिंह अपने घर में टीनशेड के नीचे बोरियों में गांजा छिपा रखा है | पुलिस ने दबिश देकर धान की चार बोरियों में 12-12 पैकेट में गांज बरामद हुआ. इनका कुल वजन 46 किलो 134 ग्राम है. बाजार कीमत 9 लाख 22 हजार 680 रुपये बताई जा रही है | इससे पहले 3 दिसंबर को यूपी की बांदा पुलिस ने राज्यमंत्री बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह को भी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है |
वरुण चक्रवर्ती ने खोला राज, जीत के बाद क्यों भावुक हुए खिलाड़ी
धार्मिक कट्टरता और छेड़छाड़ का आरोप: नागपुर के 'यूनिवर्सल सोसाइटी' एनजीओ में हड़कंप
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी