खुशखबरी : बाबा बागेश्वर की कथा छत्तीसगढ़ में पहली बार...इस शहर में 25 दिसंबर से मचेगी धूम
Baba Bagheshwar Katha: छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में पहली बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) की कथा होने वाली है. दुर्ग जिला स्थित भिलाई में पहली बार प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री आने वाल हैं. यह कथा 25 से 29 दिसंबर तक होगी.
भिलाई में बाबा बागेश्वर की कथा
भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक पांच दिवसीय पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का विशाल आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन सेवा समर्थन सीमित संस्था द्वारा किया जा रहा है. इस कथा के बारे में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राकेश पांडेय ने पत्रकार वार्ता की. उन्होंने बताया कि जयंती स्टेडियम के समीप स्थित ग्राउंड में कथा का आयोजन किया जाएगा.
कथा की तैयारीयां तेज
आयोजक राकेश पांडेय ने बताया कि भिलाई में होने वाले इस कथा के आयोजन को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. उन्होंने बताया कि रोजाना लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.
इसी को ध्यान में रखते हुए विशाल डोम और पंडालों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. हर दिन श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारे की भी व्यवस्था रहेगी. छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है. बुजुर्ग श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल से ई–रिक्शा के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कैंप और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं. यह आयोजन भिलाई के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से एक ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित होने जा रहा है. इस दौरान भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और दुर्ग के भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे.
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी
जश्न बना अभिशाप: कपूरथला में PR की खुशी में चले पटाखे, 30 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा
तमिलनाडु का महासंग्राम: राहुल गांधी के तीखे तेवरों से सत्ता पक्ष में खलबली
लाखों की कमाई का दावा: सरकारी सेवक बेच रहे निजी कंपनी के सपने, वीडियो हुआ वायरल।
अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा: 4 मई को बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार
किंग इज बैक: टी20 में 12वें शतक के साथ बाबर आजम ने आलोचकों को दिया करारा जवाब।
प्रियांश-कोनोली की सुनामी: 13 ओवर में 182 रन की साझेदारी ने लखनऊ को मुकाबले से किया बाहर।
परिसीमन का डर और आधी आबादी का हक: जयराम रमेश ने सरकार को घेरे में लिया
100% शराब दुकान निष्पादन के साथ आबकारी विभाग ने लक्ष्य किया पार, चुनौतियों के बीच हासिल की बड़ी सफलता
हंसी का नया डोज: 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर में दिखा आयुष्मान खुराना का जबरदस्त कॉमिक अंदाज।