धान खरीदी में धांधली...डेढ़ लाख के अवैध स्टॉक पर कार्रवाई...जानें कैसे पकड़ में आया मामला और कौन है मास्टरमाइंड
CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धान खरीदी सीजन के साथ ही प्रशासन ने अवैध भंडारण और परिवहन पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है. शनिवार को कलेक्टर के निर्देश पर दो अलग-अलग स्थानों में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का अवैध धान जब्त किया. इसके साथ ही जिले के सैदा धान उपार्जन केंद्र में जिला कोषालय अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर खरीदी प्रणाली की गहन समीक्षा की.
27 क्विंटल अवैध धान बरामद
पहली कार्रवाई कृषि उपज मंडी समिति जयरामनगर के अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी में की गई, जहां हेमंत नारजे के गोदाम से 67 बोरी यानी 27 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया. वहीं दूसरी कार्रवाई कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर के अधीन ग्राम बसहा, बेलतरा में की गई, जहां से 50 बोरी (20 क्विंटल) धान मिला. अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में मंडी अधिनियम की धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम लगातार ऐसे अभियानों पर नजर रखे हुए है. कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी की पूरी अवधि में अवैध भंडारण और हेराफेरी के विरुद्ध सख्त छापेमारी जारी रहेगी.
धान उपर्जन केंद्र पहुंचे जिला नोडल अधिकारी
धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु रखने जिला कोषालय अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी बसंत गुलेरी शनिवार को सैदा स्थित धान उपार्जन केंद्र पहुंचे. उन्होंने खरीदी की संपूर्ण व्यवस्था का बिंदुवार निरीक्षण किया. गुलेरी ने खरीदे गए धान की स्टेकिंग, बारदाना उपलब्धता, तौल मशीन की गुणवत्ता, कंप्यूटर-इंटरनेट व्यवस्था, किसानों को भुगतान, हमाल व्यवस्था, डनेज, बैनर-पोस्टर और किसानों के लिए की गई अन्य सुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया है.
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी
जश्न बना अभिशाप: कपूरथला में PR की खुशी में चले पटाखे, 30 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा
तमिलनाडु का महासंग्राम: राहुल गांधी के तीखे तेवरों से सत्ता पक्ष में खलबली
अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा: 4 मई को बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार
किंग इज बैक: टी20 में 12वें शतक के साथ बाबर आजम ने आलोचकों को दिया करारा जवाब।
प्रियांश-कोनोली की सुनामी: 13 ओवर में 182 रन की साझेदारी ने लखनऊ को मुकाबले से किया बाहर।
परिसीमन का डर और आधी आबादी का हक: जयराम रमेश ने सरकार को घेरे में लिया
100% शराब दुकान निष्पादन के साथ आबकारी विभाग ने लक्ष्य किया पार, चुनौतियों के बीच हासिल की बड़ी सफलता
हंसी का नया डोज: 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर में दिखा आयुष्मान खुराना का जबरदस्त कॉमिक अंदाज।
खूनी मोड़! उधमपुर में गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 15 की मौत और कई घायल
पानी की कमी दूर करेगा ये खास डिटॉक्स वाटर, जानें बनाने का तरीका
स्वाभिमान का संकल्प: क्यों खास है भोपाल की यह जन आक्रोश पदयात्रा?
दिवालिया होने का डर: जब समय रैना को सताने लगी बिग बी जैसी आर्थिक तंगी की चिंता।
छोड़ी लाइमलाइट, चुना भगवा; मौनतीर्थ आश्रम में हर्षा रिछारिया का संन्यास संस्कार