कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू को किया सस्पेंड, 500 करोड़ वाले बयान पर एक्शन
नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया है. नवजोत कौर सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि इन नेताओं की निजी इच्छाओं और बंद कमरे की राजनीति ने पंजाब को बर्बादी की ओर धकेल दिया है.
नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की थी. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सिद्धू को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएगी, तभी वह सक्रिय होंगे, वरना वह टीवी पर खूब पैसा कमा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सिद्धू कांग्रेस से जुड़े हैं और प्रियंका गांधी से जुड़े हैं, फिर भी उन्हें विश्वास नहीं है कि विपक्ष सिद्धू को वहां रहने देगा, क्योंकि कांग्रेस के पास पहले से ही पांच मुख्यमंत्री पद के चेहरे हैं और वे कांग्रेस को हराने में लगे हैं.
नवजोत कौर के खिलाफ एक्शन की जानकारी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने वो लेटर भी शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि नवजोत कौर की प्राथमिक सदस्यता फिलहाल सस्पेंड की जाती है.
नवजोत कौर सिद्धू लगातार पार्टी के पंजाब के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रही थी और 500 करोड़ रुपए में मुख्यमंत्री पद की कुर्सी देने जैसे आरोप भी बिना कांग्रेस पार्टी का नाम लिए लगाए थे. आज भी नवजोत कौर सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रताप सिंह बाजवा समेत पंजाब कांग्रेस के नेताओं के राजस्थान जाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने और आपसी सांठ-गांठ के आरोप लगाए थे और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर काउंसलर चुनाव के दौरान 5 करोड़ रुपए लेने जैसे आरोप भी लगाए थे.
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी
जश्न बना अभिशाप: कपूरथला में PR की खुशी में चले पटाखे, 30 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा
तमिलनाडु का महासंग्राम: राहुल गांधी के तीखे तेवरों से सत्ता पक्ष में खलबली
अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा: 4 मई को बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार
किंग इज बैक: टी20 में 12वें शतक के साथ बाबर आजम ने आलोचकों को दिया करारा जवाब।
प्रियांश-कोनोली की सुनामी: 13 ओवर में 182 रन की साझेदारी ने लखनऊ को मुकाबले से किया बाहर।
परिसीमन का डर और आधी आबादी का हक: जयराम रमेश ने सरकार को घेरे में लिया
100% शराब दुकान निष्पादन के साथ आबकारी विभाग ने लक्ष्य किया पार, चुनौतियों के बीच हासिल की बड़ी सफलता
हंसी का नया डोज: 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर में दिखा आयुष्मान खुराना का जबरदस्त कॉमिक अंदाज।
खूनी मोड़! उधमपुर में गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 15 की मौत और कई घायल
पानी की कमी दूर करेगा ये खास डिटॉक्स वाटर, जानें बनाने का तरीका
स्वाभिमान का संकल्प: क्यों खास है भोपाल की यह जन आक्रोश पदयात्रा?
दिवालिया होने का डर: जब समय रैना को सताने लगी बिग बी जैसी आर्थिक तंगी की चिंता।
छोड़ी लाइमलाइट, चुना भगवा; मौनतीर्थ आश्रम में हर्षा रिछारिया का संन्यास संस्कार