MP में राज भवन बना लोक भवन, नई नेमप्लेट के साथ शुरू हुई नई पहचान
भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राजभवन को अब ‘लोक भवन’ के नाम से जाना जाएगा. ये बदलाव भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद किया गया है. नेमप्लेट भी बदल दी गई है, इसे राज भवन की जगह लोक भवन कर दिया गया है. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि राज भवन का नाम लोक भवन किया जाए |
इन राज्यों में बदले गए नाम
मध्य प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात, त्रिपुरा, कर्नाटक, झारखंड, सिक्किम, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और लद्दाख के राज भवन का नाम बदलकर लोकभवन किया जा चुका है |
गवर्नर हाउस से लोक भवन का सफर
ब्रिटिश काल में राज्यों में तैनात गवर्नर के आधिकारिक आवास को गवर्नर हाउस कहा जाता था. आजादी के बाद इंग्लिश नामों को हिंदी में बदला गया. इसी वजह से गवर्नर हाउस का नाम राज भवन कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले भारतीय गर्वनर-जनरल सी राजगोपालाचारी ने राज भवन नाम दिया था. अब इन्हें लोकभवन कर दिया गया है |
जनता के करीब आने का प्रयास
केंद्र सरकार ने 25 नवंबर 2025 को सभी राज्यों के लिए निर्देश जारी किया था. इसमें राज्यों में स्थित राजभवन का नाम बदलकर लोक भवन करने की सिफारिश थी. केंद्र सरकार का मानना है कि राज भवन कहीं ना कहीं औपनिवेशवाद की झलक दिखाता है. भारत सरकार चाहती है कि ये भवन जनता के लिए खुलें, सुलभ और अधिक मानवीय बनें |
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बांकुरा रैली: पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, 'निर्मम सरकार' को बताया महिला विरोधी
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार