CG News: दुर्ग की महिला टीचर पर गिरी गाज...स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन
दुर्ग : जिले के पाटन विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोड़पेण्ड्री में पदस्थ शिक्षिका एलबी शारदा क्षत्रीय को गंभीर शिकायतों के बाद दुर्ग शिक्षिका निलंबन आदेश जारी किया गया है। संयुक्त संचालक, संभागीय शिक्षा संभाग दुर्ग ने 4 दिसंबर को यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया।
यह कदम उस समय उठाया गया जब ग्राम पंचायत सरपंच, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष और क्षेत्र क्रमांक 8 के जनपद सदस्य ने शिक्षिका के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। शिकायत में उल्लेख था कि शारदा क्षत्रीय समय पर विद्यालय नहीं आती थीं, पूर्ण समय अध्यापन कार्य नहीं करती थीं, और शालेय स्टाफ के साथ अमर्यादित व्यवहार करती थीं। इतना ही नहीं, उन पर शिक्षकों के खिलाफ गलत आरोप लगाने और छात्राओं को उकसाने जैसे आरोप भी लगाए गए थे।
इन शिकायतों की जांच जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग द्वारा कराई गई। जांच अधिकारी ने दस्तावेजों सहित अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें सभी शिकायतें सही पाई गईं। प्रतिवेदन के आधार पर शिक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
निलंबन अवधि के दौरान शिक्षिका शारदा क्षत्रीय का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, दुर्ग कार्यालय को निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) प्राप्त होगा। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यह निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
दुर्ग शिक्षिका निलंबन मामले ने क्षेत्र में चर्चा को जन्म दे दिया है, क्योंकि शिक्षा विभाग ने शिकायतों की पुष्टि होने पर त्वरित कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों में अनुशासन और गुणवत्ता बनाए रखना प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बांकुरा रैली: पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, 'निर्मम सरकार' को बताया महिला विरोधी
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार
अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
10वीं और 12वीं की 'द्वितीय परीक्षा' का शेड्यूल जारी
दार्जिलिंग में पंचकोणीय मुकाबला: भाजपा, TMC और एडवर्ड्स के बीच फंसा चुनावी गणित
ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त