विराट कोहली इतिहास रचने से 1 कदम दूर, 7 साल पुराना करिश्मा दोहराने की तैयारी
क्रिकेट | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा | दोनों ही टीमों के लिए ये मैच करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. इस मैच में सभी की नजर विराट कोहली पर रहने वाली है | किंग कोहली एक बार फिर पुराने रंग में लौट आए हैं. लगातार दो मैचों में शतक जड़कर विराट कोहली ने साबित कर दिया है कि अगर फॉर्म में हों तो दुनिया का कोई भी गेंदबाजी आक्रमण उनके सामने बौना साबित होता है | सीरीज के आखिरी मैच में उनके पास 7 साल पुराना एक बड़ा कारनामा दोहराने का भी मौका है |
विराट कोहली फिर करेंगे ये करिश्मा?
विराट कोहली ने इस सीरीज की शुरुआत 135 रनों की एक शानदार पारी के साथ की थी, जिसने टीम इंडिया को जीत भी दिलाई थी | वहीं, दूसरे मुकाबले में विराट ने 102 रनों की शतकीय पारी खेली, हालांकि इस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा. दो लगातार शतक लगाकर वे अब उस मुकाम पर खड़े हैं, जहां एक और शतक उन्हें क्रिकेट इतिहास के खास पन्नों में अलग जगह देगा. उनके पास वनडे क्रिकेट में शतकों की हैट्रिक लगाने का बड़ा मौका है |
विराट कोहली ने अपने पूरे वनडे करियर में अब तक सिर्फ एक बार लगातार तीन शतक लगाए हैं. ये कारनामा उन्होंने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में शतक ठोक देते हैं, तो यह उनके करियर में शतकों की दूसरी हैट्रिक होगी | वनडे क्रिकेट के इतिहास में लगातार तीन शतकों की हैट्रिक लगाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, और इसे दो बार करना तो और भी खास. अभी तक सिर्फ पाकिस्तान के बाबर आजम ही यह कारनामा दो बार कर पाए हैं, उन्होंने पहली बार 2016 में और दूसरी बार 2022 में ऐसा किया था. अगर विराट यह कर दिखाते हैं, तो वे बाबर के साथ इस खास क्लब के दूसरे सदस्य बन जाएंगे |
विशाखापत्तनम से खास कनेक्शन
खास बात ये भी है कि विराट कोहली न जब साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकों की हैट्रिक लगाई थी तो उसमें से एक शतक विशाखापत्तनम में ही जड़ा था. उन्होंने विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में नाबाद 157 रन ठोके थे. अब 7 साल बाद इसी मैदान पर विराट के पास इतिहास दोहराने का मौका है |
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
क्या बीमारी की जानकारी के लिए एआई पर भरोसा करना सही है?
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।
कलेक्टर का सख्त आदेश: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी।
क्या जेल जाएंगे बंग सी-ह्युक? 2019 के शेयर घोटाले में फंसी के-पॉप की सबसे बड़ी हस्ती।
भायखला में सनसनी: पूर्व क्रिकेटर के ससुर पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप, जांच में जुटी मुंबई पुलिस।
उज्जैन में निंजा का आध्यात्मिक अनुभव, महाकाल दरबार में छलके आंसू
100 करोड़ी महागाथा: भारी-भरकम बजट और सितारों की फौज के साथ आ रही है ‘राजा शिवाजी’।