टोकन तुंहर हाथ ऐप ने दिखाई सुशासन और पारदर्शिता की नई मिसाल
रायपुर : शासन की योजना तब सफल मानी जाती है, जब उसका लाभ सीधे आम लोगों तक पहुँचे। सुकमा जिले के कुड़करास गाँव की किसान विजया दुर्गा आज इसी बदलाव की एक प्रेरक मिसाल हैं। राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए “टोकन तुंहर हाथ” मोबाइल ऐप ने उनकी धान बेचने की प्रक्रिया को पहले से कहीं अधिक आसान और तेज बना दिया है।
मोबाइल के माध्यम से कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन टोकन मिला
उल्लेखनीय है पहले धान विक्रय के लिए किसानों को लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ता था। भीड़, अव्यवस्था और समय की बर्बादी किसान परिवारों के लिए बड़ी समस्या थी। लेकिन इस वर्ष दुर्गा ने अपने घर बैठे ही मोबाइल के माध्यम से कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लिया। न भीड़, न इंतज़ार सिर्फ कुछ क्लिक और पूरी प्रक्रिया पूरी हो गई। वे संतोष व्यक्त करते हुए बताती हैं कि अब धान खरीदी की व्यवस्था बिल्कुल सरल और पारदर्शी हो गई है। ऑनलाइन टोकन आसानी से कट गया और धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हुई।
धान बिक्री की राशि का उपयोग कृषि सुधार में
इस वर्ष उन्होंने सहकारी समिति केंद्र सुकमा में 102 क्विंटल धान बेचा। धान बिक्री से प्राप्त राशि को वह गृहस्थी के कार्यों और कृषि सुधार में उपयोग कर रही हैं। डिजिटल टोकन प्रणाली से उनका समय बचा और उन्हें अपने काम सुचारू रूप से करने में मदद मिली। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए विकसित यह ऑनलाइन व्यवस्था किसानों को अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय चुनने की स्वतंत्रता देती है। इससे अनावश्यक भीड़ और शिकायतें कम हुई हैं, और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बन गई है।
“टोकन तुंहर हाथ” ऐप के द्वारा किसानों को सुविधा देना है
सबसे खास बात यह है कि अब दुर्गा स्वयं अपने गाँव के अन्य किसानों को भी इस ऐप का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। ग्रामीण प्रशासन और तकनीक का यह मेल किसानों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रहा है। “टोकन तुंहर हाथ” ऐप इस बात का प्रमाण है कि सही नीतियाँ, पारदर्शी व्यवस्था और तकनीक का बेहतर उपयोग किसानों को सुविधाजनक, सुरक्षित और सुगम सेवाएँ दे सकता है।
सियासी बयान से मचा हंगामा: हरीश रावत बोले—हां मैं तांत्रिक हूं और घमंडी हूं
वोटर लिस्ट में भारी बदलाव: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ नाम हटे, नेट 5.2 करोड़ की गिरावट
IPL में दिखा अनोखा नजारा, भाई के विकेट पर भाई का जश्न
रथ यात्रा डेट को लेकर विवाद, जगन्नाथ मंदिर प्रशासन और इस्कॉन आमने-सामने
डगआउट में फोन इस्तेमाल पर एक्शन, BCCI ने भेजा कारण बताओ नोटिस
दर्दनाक यमुना हादसा: एक और शव मिला, नाव दुर्घटना में मौत का आंकड़ा 15 तक पहुंचा
देश की विकास यात्रा पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी बोले—भारत जल्द लेगा ऐतिहासिक फैसला
मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: CM मोहन यादव ने बारिश प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे को दी हरी झंडी
मुंबई इंडियंस में हलचल, हार्दिक पांड्या का ड्रेसिंग रूम में सख्त अंदाज
पर्यावरण संकट का दावा: न्यूक्लियर प्लांट से हडसन नदी में रेडियोधर्मी रिसाव, करोड़ों मछलियों की मौत का आरोप
डॉ. मोहन यादव बोले—युवाओं को प्रेरित करेगी यह पुस्तक