मुरैना में बस ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, तीनों आपस में रिश्तेदार
मुरैना : मुरैना में दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई. बुधवार देर शाम बस की तेज रफ्तार और लापरवाही ने तीन जिंदगियां छीन लीं. जौरा थाना क्षेत्र के रामचंद का पुरा के पास मेन रोड पर सिकरवार ट्रैवल्स की सवारी बस ने सामने से आ रही बाइक को खतरनाक टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
हादसे में मरने वाले तीनों आपस में रिश्तेदार
मरने वाले तीनों आपस में रिश्तेदार थे और ग्वालियर के रहने वाले थे. हादसे के बाद बस छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने केस दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार "सिकरवार ट्रैवल्स की यात्री बस क्रमांक एमपी06-पी-1054 बुधवार की शाम करीब 5 बजे सवारियां लेकर मुरैना से जौरा के लिए रवाना हुई थी."
स्टेट हाईवे-544 पर सवारी बस फर्राटे भरते हुए जौरा थाना क्षेत्र स्थित रामचंद के पुरा के पास से गुजर रही थी, तभी पेट्रोल पंप के सामने यात्री बस ने सामने से आ रही एक बाइक में टक्कर मारी.
बस की टक्कर लगते ही बाइक पहियों के नीचे
टक्कर लगते ही बाइक पर सवार तीनों युवक उचटकर बस के पहिये के नीचे आ गए. तीनों युवकों को कुचलने के बाद चालक करीब 100 मीटर दूर बस को सड़क किनारे खड़ा कर भाग गया. हादसे की खबर लगते ही जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तीनों युवकों को वाहन में रखकर नजदीकी अस्पताल भेज दिया. यहां पर डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया तथा एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
रिश्तेदारी से तीनों बाइक से वापस आ रहे थे
अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया. तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भिजवाया गया. जांच में पता चला कि हादसे में मारे गए तीनों लोग श्योपुर के विजयपुर से रिश्तेदारी में गमी में फेरा कर लौट रहे थे.
जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने बताया "मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन से कॉल करने पर पहचान इंदिरा नगर थाटीपुर ग्वालियर निवासी भारत सिंह, रामहेत जाटव और भगवान सिंह के रूप में हुई है. तीनो आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं. आरोपी बस चालक की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है."
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत