एक्टर राजपाल यादव की बातों पर लोटपोट हुए बाबा बागेश्वर, आज से तेरा नाम गुल्लू
छतरपुर: जाने-माने फ़िल्म कलाकार राजपाल यादव बागेश्वर धाम पहुंचे. राजपाल यादव ने बाबा बागेश्वर के साथ मिलकर खूब ठहाके लगाए. बाबा बागेश्वर की मां से भी राजपाल यादव मिले और अपनी कॉमेडी से मां को भी जमकर हंसाया. बाबा बागेश्वर की मां ने राजपाल का नाम गुल्लू रख दिया.
राजपाल यादव ने भक्तों के साथ सेल्फी भी ली
बुधवार को जाने-माने हास्य अभिनेता राजपाल यादव बालाजी के दरबार में माथा टेकने बागेश्वर धाम पहुंचे. राजपाल यादव ने कहा "जिस उम्र में युवा भविष्य संवारने की योजना तैयार करते हैं, उस उम्र में महाराज श्री समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं. बागेश्वर धाम समानता और समदर्शिता की धारा प्रवाहित करने का प्रमुख केंद्र बन गया है." राजपाल यादव ने भक्तों के साथ सेल्फी भी ली. इस दौरान राजपाल यादव ने बाला जी का आशीर्वाद लिया और गौशाला पहुंचकर गौमाता को चारा और गुड़ खिलाया.
फिल्म कलाकार राजपाल यादव ने बाबा बागेश्वर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. साथ ही वृंदावन के प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज से हुई मुलाकात के बारे में विचार साझा किये. उन्होंने बाबा बागेश्वर की जन्मभूमि देखी और अपने अनुभव का एक वीडियो ब्लॉग भी बनाया. राजपाल यादव ने कहा "बागेश्वर धाम में छुआछूत, आडंबर और असमानता से परे एक सकारात्मक, पवित्र और समदर्शी वातावरण महसूस होता है. बाबा बागेश्वर युवाओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत हैं."
बाबा बागेश्वर की मां ने राजपाल को कहा गुल्लू
राजपाल यादव ने बालाजी से प्रार्थना की "महाराज को स्वस्थ रखें ताकि वह राष्ट्र और विश्व के कल्याण की सेवा में निरंतर लगे रहें. बागेश्वर धाम का यह दरबार समाज, राजनीति, परिवार और विश्व नीति की सेवा का प्रतीक बन गया है." राजपाल बाबा बागेश्वर की माता से भी मिले. मुलाकात के दौरान माताजी ने उन्हें गुल्लू नाम से पुकारा. माताजी ने कहा "भागमभाग फिल्म में उनका नाम गुल्लू था." माताजी ने समझा कि यही उनका असली नाम है. इसलिए उन्होंने गुल्लू नाम से ही पुकारा.
बाबा बागेश्वर की मां से मिल राजपाल ने लगाए ठहाके
राजपाल से मिलकर बाबा बागेश्वर ने कहा "आपकी कॉमेडी दुखी लोगों को भी हंसा देते ही. किसी का दुख कुछ समय के लिए भी कम कर देना बड़ी बात है. आप पर बालाजी की कृपा हमेशा बनी रहे." वहीं, बाबा बागेश्वर की मां के मुंह से गुल्लू नाम सुनते ही राजपाल ने खूब ठहाके लगाए और कहा "महाराज की माताजी उनकी छोटी मां हैं. आज से उनके लिए वह गुल्लू हैं."
बाबा बागेश्वर की जन्मभूमि में एक चित्र था, जिसके नीचे लिखा था "अब जल्दी शादी कर ले मेरे लाल." जिसे दोहराते हुए हास्य शैली में राजपाल ने सबको हंसाया तो बाबा बागेश्वर की माता जी भी लोटपोट हो गईं.
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत