मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर किया नमन
रायपुर : भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती के अवसर पर आज सूरजपुर जिले के पण्डोनगर स्थित राष्ट्रपति भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर डॉ. प्रसाद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं, जिन्होंने अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, समर्पण, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा से स्वतंत्र भारत की आधारशिला को मजबूत किया। उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रपति डॉ. प्रसाद का पण्डोनगर आगमन इस क्षेत्र के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय रहा है। यह स्थान आज भी उनकी अमूल्य विरासत और उनके विचारों को संजोए हुए है।
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के आगमन के बाद पण्डो समुदाय सहित अन्य जनजातीय समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले, जिसका प्रभाव आज भी क्षेत्र के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की प्रगति और उनकी संस्कृति के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मृदंग वाद्य-संगीत और स्थानीय सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के माध्यम से कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश