रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु बिलासपुर संभाग के 850 तीर्थयात्री भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्याधाम रवाना
रायपुर : राज्य सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन बिलासपुर संभाग के समस्त जिलों के 850 तीर्थयात्रियों को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को वाराणसी में काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का लाभ भी मिलेगा। भारत गौरव स्पेशल ट्रेन को बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर बिलासपुर पूजा विधानी एवं सुहर्षिता पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्पेशल ट्रेन के रवाना होने के पूर्व अतिथियों ने तीर्थयात्रियों का फूलमालाओं से स्वागत व अभिनंदन किया।
ट्रेन रवाना होने के अवसर पर बिलासपुर स्टेशन पर श्रद्धालुओं के बीच भक्ति का अनोखा माहौल था, जहां जय राम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। यात्रियों का जोश देखते ही बन रहा था, हर कोई रामलला के दर्शन की अभिलाषा में मग्न था। रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन लाभ होने की आकांक्षा से यात्रियों के मन में अपार खुशी का भाव था। श्रद्धालुओं नें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को इस यात्रा हेतु धन्यवाद दिया।
श्रद्धालु जत्थे में शामिल बिलासपुर निवासी कमला बाई ने कहा, कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना सराहनीय है, जिससे हम जैसे गरीब श्रद्धालुओं को रामलला दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसी तरह मुंगेली के युवा तीर्थयात्री रमेश साहू ने कहा, मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में यह योजना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, हम सदैव आभारी रहेंगे।
पूरी यात्रा राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क आयोजित है, जिसमें यात्रियों के रहने, खाने एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क की गई है। यह योजना अपने आप में अनूठी है, जिसमें श्रद्धालुओं को रामलला एवं काशी विश्वनाथ दर्शन कराकर राज्य सरकार एक बेटे का कर्तव्य निभा रही है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, आईआरसीटीसी एवं समाज कल्याण के अधिकारी-कर्मचारी भी तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु तत्पर दिखे।
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश