साय कैबिनेट ने लिए 4 ऐतिहासिक निर्णय...जानें कौन से बड़े काम होंगे पूरे और किन्हें मिलेगा सीधा फायदा?
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। Chhattisgarh Cabinet Decisions में सबसे बड़ा निर्णय घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली बिल रियायत से जुड़ा है।
सरकार ने मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) को और अधिक लाभकारी बनाते हुए 100 यूनिट से बढ़ाकर अब 200 यूनिट प्रति माह तक 50% बिजली बिल छूट देने का फैसला किया है। यह राहत 400 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी मिलेगी। 200 से 400 यूनिट बिजली उपयोग करने वालों को अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट पर 50% छूट दी जाएगी, जिससे करीब 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। कुल मिलाकर इस योजना से प्रदेश के 42 लाख उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी।
इसके साथ ही पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी को भी जारी रखा गया है। 1 किलोवॉट सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये और 2 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता वाले प्लांट पर 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। यह कदम उपभोक्ताओं को हाफ बिजली से फ्री बिजली की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बैठक में Chhattisgarh Cabinet Decisions के तहत अन्य बड़े फैसले भी लिए गए।
छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002 में संशोधन को मंजूरी दी गई, जिससे स्थानीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय प्रक्रिया और पारदर्शी होगी।
छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 के प्रारूप को मंजूरी मिली।
दुकान एवं स्थापना अधिनियम 2017 में संशोधन को हरी झंडी दी गई, जिसके बाद ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा
केरल की सियासत गरमाई, PM मोदी बोले- LDF सरकार की विदाई तय
क्या 2026 में बदलेगी सत्ता? ममता बनर्जी के दावे से सियासी हलचल
देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल
संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
क्राइम ब्रांच सख्त: इंदौर में साइबर फ्रॉड केस में दर्जनों खाते फ्रीज
बिजली बिल से राहत! MP में समाधान योजना 15 मई तक बढ़ी, सरचार्ज में 90% छूट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट, कई सीटों पर फेरबदल
मरीजों की बढ़ी चिंता: 126 प्राइवेट अस्पतालों में अब नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज
मध्यप्रदेश में मौसम का कहर: ओले गिरने से फसलें बर्बाद, अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की मौत
हिमाचल में दर्दनाक दुर्घटना, बंजार में वाहन खाई में गिरा, 2 लापता