सड़क पर खेल रहे 5 साल के मासूम को कार ने रौंदा, अस्पताल में भर्ती करा ड्राइवर फरार
ग्वालियर: एक 5 साल के मासूम बच्चे को कार से रौंदने का मामला सामने आया है. कार सवार ने बच्चे पर कार चढ़ा कर पार कर दी. बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मासूम की दादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
सड़क पर खेलते बच्चे पर चढ़ा दी कार
असल में घटना ग्वालियर के सेवानगर इलाके में स्थित कुमुद अपार्टमेंट के सामने की है. बताया जा रहा है कि, कुमुद अपार्टमेंट के सामने ही पूनम छारी की दुकान है. शाम को दुकान के बाहर पूनम का 5 साल का नाती कियान खेल रहा था. दुकान के सामने ही सड़क पार मोहित तोमर की सफेद रंग की कार खड़ी हुई थी. करीब साढ़े 5 बजे मोहित तोमर अपनी गाड़ी पर आया और उसमे अंदर बैठ गया. उस समय भी 5 साल का कियान गाड़ी के सामने ही खेल रहा था. फिर लापरवाही से गाड़ी चालू करते हुए आरोपी मोहित ने कार आगे बढ़ते हुए बच्चे के ऊपर से टायर चढ़ते हुए निकाल दी.
चीख सुनकर बच्चे के पास पहुंचे परिजन
गाड़ी बच्चे पर चढ़ते ही उसकी चीख निकल पड़ी. जिसे सुनकर दादी पूनम और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे. घटना के बाद आरोपी मोहित तोमर दादी पूनम के साथ बच्चे को एक निजी अस्पताल ले गया. उसका प्राथमिक इलाज कराने के बाद वह मौके से गायब हो गया. वहीं जब घटना की जानकारी बच्चे के पिता और अन्य परिजनों को लगी, तो वे भी अस्पताल पहुंचे. बच्चे की हालत गंभीर थी, उसके चेहरे, और बाएं पैर के साथ शरीर में गंभीर चोटें आई थी. जिसको देखते हुए परिजन ने उसे दूसरे हॉस्पिटल में रैफर करा ले गए. जहां उसका इलाज जारी है.
सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद कियान की दादी और पिता ग्वालियर पुलिस थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी. इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए ग्वालियर एएसपी जयराज कुबेर ने बताया है कि, "फ़रियादी की शिकायत पर ग्वालियर थाना पुलिस ने आरोपी मोहित तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमे 1 कार सवार बच्चे को कार से रौंदते दिखायी दे रहा है. पुलिस अब सभी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही अग्रिम कार्रवाई करेगी."
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स