सावधान : छत्तीसगढ़ में 26.50 लाख की 'महा-धोखाधड़ी', किसान के नाम 23 लाख का फर्जी कर्ज; जानिए कैसे बचें?
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में वर्धमान कृषि केंद्र के मालिक द्वारा किसान को खराब कम्बाइन हार्वेस्टर बेचने और बाद में फर्जी चेक के जरिये भारी कर्ज थोपने का गंभीर मामला सामने आया है। बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आतरगांव निवासी किसान दयालूराम साहू ठगी का शिकार हो गए। अब पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत कर न्याय और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।
26.50 लाख का सौदा, 3.20 लाख डाउन पेमेंट
प्रार्थी दयालूराम ने नवंबर 2025 में गंज मंडी स्थित वर्धमान कृषि केंद्र से मालिक श्रेणिक गोलछा के साथ 26 लाख 50 हजार रुपये में नया कम्बाइन हार्वेस्टर खरीदने का सौदा किया। व्यापारी ने भरोसा दिलाया कि केवल 3.20 लाख रुपये डाउन पेमेंट देना होगा, शेष 23.30 लाख रुपये का लोन मशीन डिलीवरी के साथ फाइनेंस करा दिया जाएगा। किसान ने पहले 25 हजार ऑनलाइन और फिर 2 लाख 95 हजार रुपये नकद दिया।
15 दिन में 15 बार खराब हुई मशीन
हार्वेस्टर 7 नवंबर को किसान के घर पहुंच गई। परंतु मशीन की हालत देखकर किसान हैरान रह गया। पहले ही दिन इंजन गरम होना, बेयरिंग जलना और ब्लेड टूटना शुरू हो गए। महज 15 दिनों में मशीन 15 बार खराब हुई। खराब मशीन की वजह से फसल की कटाई समय पर नहीं हो सकी और किसान को अन्य हार्वेस्टर 18-20 हजार रुपये प्रति दिन किराए से लेना पड़ा, जिससे आर्थिक नुकसान और बढ़ गया।
जमीन के कागज़ात और खाली चेक दे बैठे किसान
लोन औपचारिकताओं में विश्वास करते हुए किसान ने अपनी 8 एकड़ जमीन के दस्तावेज और दो खाली चेक भी व्यापारी को सौंप दिए थे। मशीन की दुर्दशा देख जब वह 22 नवंबर को पैसे लौटाने शोरूम पहुंचे तो व्यापारी श्रेणिक गोलछा ने पहले बदतमीजी की, फिर धमकी देते हुए कहा,“शिकायत की तो जान से खत्म कर दूंगा, पैसे वापस नहीं मिलेंगे।”
फर्जी चेक भरकर 23.30 लाख बैंक में जमा
इसके बाद व्यापारी ने किसान के दिए खाली चेक में खुद रकम भरकर 23 लाख 30 हजार रुपये का चेक बैंक में जमा कर दिया। अब बैंक से नोटिस आने लगे हैं और किसान के नाम पर भारी कर्ज दर्ज हो गया है। दूसरा खाली चेक अभी भी व्यापारी के पास है और किसान भयभीत है।
आज न मशीन, न पैसा, उल्टा कर्ज का बोझ
दयालूराम का कहना है, “मैंने पेट काटकर, मजदूरी कर पैसे जोड़े थे। अब मेरा पैसा भी गया, मशीन भी चली गई और ऊपर से 23 लाख का कर्ज दर्ज हो गया। रात में डर लगता है कि कहीं व्यापारी गुंडे न भेज दे।”


एसपी से की शिकायत
पीड़ित किसान न्याय के लिए एसपी कार्यालय के चक्कर काट रहा है। उसकी मांग है। 3.20 लाख रुपये की राशि वापस मिले, फर्जी चेक तत्काल रद्द किए जाएं। आरोपी व्यापारी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हो।
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका