वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, सेंचुरी के साथ मचाया कोहराम
क्रिक्रेट | भारत के युवा विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से एक और धमाकेदार पारी निकली है. उन्होंने मंगलवार (2 दिसंबर) को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया. महाराष्ट्र के खिलाफ वैभव का बल्ला आग उगल रहा था और टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया. समस्तीपुर के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने मंगलवार को ईडन गार्डन्स में बिहार की ओर से महाराष्ट्र के खिलाफ पारी की शुरुआत की और 58 गेंद में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाकर 100 रन पूरे किए |
वैभव ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया. यह ओवर अर्शिन कुलकर्णी ने डाला था. उन्होंने 60 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए. इस धुंआधार पारी के बाद भी बिहार की टीम तीन विकेट के नुकसान पर महज 176 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई. इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले इस स्टार ने आयुष लोहारुका के साथ चौथे विकेट के लिए 75 रन जोड़े. आयुष लोहारुका ने 17 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए. महाराष्ट्र के लिए अर्शिन, राजवर्धन हंगरगेकर और विक्की ओस्तवाल ने एक-एक विकेट लिया |
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला कितने मैच के बाद चमका
वैभव सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के उप-कप्तान हैं. कोलकाता में बिहार के लिए पहले तीन एलीट ग्रुप बी मैचों में बल्ले से ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके. 26 नवंबर को चंडीगढ़ के खिलाफ वह 14 रन बनाकर आउट हो गए और अगले दो मैचों में, जो 28 और 30 नवंबर को मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले गए, उन्होंने 13 और 5 रन बनाए |
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
HC में सुनवाई का मौका नहीं मिला, SC पहुंचे कपिल सिब्बल
सुप्रीम कोर्ट से वेदांता को झटका: अदाणी की ₹14535 करोड़ बोली को मिली राहत
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन