गुगल मेंप से टारगेट सेट कर मकानो में चोरी करने वाला इंटरस्टेट चोर गिरफ्तार
भोपाल। अयोध्यानगर पुलिस ने दो इंटरस्टेट चोरो को दबोचते हुए आधा दर्जन चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुए करीब 20 लाख का माल जप्त किया है। बरामद माल में 150 ग्राम सोने, करीब 1 किलो चांदी के जेवरात सहित एक्टिवा वाहन शामिल है। शातिर आरोपी दिन के समय सूने मकानो की रैकी करता और फिर रात को उन मकानो पर धावा बोलकर माल उड़ा देता था। शातिर आरोपी वारदात से पहले टारगेट किये गये एरिये के लिये आने-जाने वाले रास्तो और मोबाईल फोन पे गूगल मेप पर इलाके को चिंहित करने के बाद वारदाता को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपी झझर हरियाणा का रहने वाला है, जो देश के एमपी सहित हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान राज्यो में नकबजनी की वारदाते कर चुका है। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे ने जानकारी देते हुए बताया की थाना इलाके मे स्थित मीनाल रेसीडेन्सी मे मई 2025 में चोरी की आधा दर्जन वारदातें हुई थी। इस मामले में गठित की गई टीम लगातार आरोपी का सुराग जुटाने में लगी थी। काफी प्रयासो के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज में नजर आ रहे सदिंग्ध हो तकनीकी सुराग और मुखबीर की मदद से इंदौर से धर दबोचा। आरोपी की पहचान विजेन्द्र उर्फ बन्टू पिता भीम सिंह जांगीड (46) निवासी, ग्राम भिण्डवासा थाना बैरी जिला झझर हरियाणा, हाल पता , दुर्गापुर रोड मंगल रेसीडेन्सी ऑयल डिपो के पास वडनेरा अमरावती महाराष्ट्र के रुप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने मीनाल रेसीडेंसी में चोरी की 6 वारदातोघटनाओ को अंजाम देने का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया की पकड़ाया गया आरोपी आदतन चोर है, जो बचपन से वारदातो को अंजाम दे रहा है, उसके खिलाफ जयपुर के थाना सोदाला, माधोपु, वैशावीनग, खेतडीनगर झुनझुनू, वैशावीनगर,नवलगढ झुनझुनू, जोठवारा, ननगाल राज वतन ठोसा, सूरजगढ झुनझुनू, कोतवाली नागौर, बाँडकला भिभानी, कनीना जयपुर, कोतवाली सिकर, आगर मालवा आगर मालवा, विजयनगर इंदौर सहित भोपाल के अयोध्यानगर में 6 मामलो सहित कई राज्यो में चोरी-नकबजनी के दर्जनों मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया की बेहद शातिर आरोपी विजेन्द्र उर्फ बन्टू 5वी तक पढ़ा है, और पुरानी गाड़ियां खरीने-बेचने का काम करता है।
राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता