जया बच्चन का खुलासा: नव्या की शादी को लेकर क्यों नहीं है कोई जल्दी
बॉलीवुड | बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन कई बार अपने बयानों की वजह से चर्चा में रही हैं. हाल ही में उन्होंने शादी पर अपनी बात रखी है. उनका मानना है कि शादी करना अब आउटडेटेड है. उन्होंने कहा कि वो ये चाहती हैं कि उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा शादी न करें. हालांकि, अपनी बात को जारी रखते हुए जया ने कहा कि वो यंग औरतों को इस बारे में सलाह देने के लिए बूढ़ी हो गई हैं कि बच्चों की परवरिश कैसे करें |
जया बच्चन हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं. उसी इवेंट में उनसे सवाल हुआ कि क्या वो चाहती हैं कि उनकी नातिन नव्या उनके नक्शेकदम पर चलें और शादी के बाद अपना करियर छोड़ दें. इसी पर उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहती कि नव्या शादी करे.” उन्होंने ये भी कहा कि आज कल के बच्चे इतने स्मार्ट हैं कि वो किसी को भी मात दे सकते हैं |
लड्डू से शादी की तुलना
जया बच्चन ने शादी की तुलना दिल्ली के लड्डू से की और कहा कि अगर आप उसे खाएंगे तो मुश्किल में फंसेंगे और नहीं खाएंगे तो आप अफसोस करेंगे. उन्होंने कहा कि इसलिए लाइफ एंजॉय करो. अब उनका ये बयान काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है. इसी इवेंट में जया बच्चन ने पैपराजी को लेकर भी एक बयान दिया. दरअसल, कई बार जया बच्चन पैपराजी पर गुस्से में नजर आई हैं. अब उन्होंने पैपराजी को ‘चूहा’ कहा |
पैपराजी पर जया बच्चन ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि वो सोचते हैं कि एक फोन लेकर वो किसी के भी घर में चूहे की तरह घुस जाएंगे. उन्होंने कहा, “मीडिया से मेरा रिश्ता अच्छा है. मैं खुद मीडिया की प्रोडक्ट हूं. लेकिन पैपराजी के साथ मेरा रिश्ता जीरो है. कौन हैं ये लोग. क्या इन्हें ट्रेन किया गया है कि ये देश के लोगों की अगुवाई करें. आप इन लोगों को मीडिया कहते हैं. मैं मीडिया फैमिली से ताल्लुक रखती है. मेरे पिता पत्रकार थे |
जया ने पैपराजी पर आगे कहा, “ये जो लोग बाहर गंदे और टाइट पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर, वो सोचते हैं कि वो भी आपकी फोटो ले सकते हैं, क्योंकि उनके हाथ में फोन है. ये कैसे लोग हैं और कहां से आते हैं? उनकी एजुकेशन किस तरह की है? उनका बैकग्राउंड क्या है? क्या वो सिर्फ इसलिए हमारा प्रतिनिधित्व करेंगे, क्योंकि वो यूट्यूब या किसी सोशल मीडिया से जुड़ सकते हैं |
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी
गुजरात में पीएम मोदी की पेशकश: सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, जनता को 20,000 करोड़ की राहत
उड़ान से पहले ईरानी विमान हुआ तबाह, भारत आने वाला था—अमेरिका की भूमिका पर सवाल
मध्य प्रदेश में मौसम का कहर: एक तरफ बारिश-ओले, दूसरी ओर झुलसाती गर्मी, IMD का अलर्ट जारी
सावधान! वैशाख शुरू होने से पहले ये 5 वास्तु गलती नहीं सुधारी तो घर में बढ़ सकती है आर्थिक तंगी
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन