MP में सत्ता-संगठन समन्वय के लिए बड़ा कदम, भाजपा कार्यालय में दो मंत्रियों की दैनिक मौजूदगी
भोपाल | भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पुरानी परंपरा एक बार फिर शुरू की है. इसके तहत प्रतिदिन दो मंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान की दिशा में तुरंत कार्य करेंगे. इस व्यवस्था के तहत रोजाना दो मंत्री दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में मौजूद रहेंगे |
इसी कड़ी में सोमवार से इस पहल की शुरुआत हो गई है. जहां कौशल विकास एवं रोजगार विभाग राज्य मंत्री गौतम टेटवाल और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की है |
मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए इस पुरानी परंपरा को फिर से शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ उनके क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनका तत्काल समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है |
राज्य मंत्री ने किया सोशल मीडिया पोस्ट
राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी भी दी है. उन्होंने लिखा कि आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल के निर्देशानुसार 1 बजे से 4 बजे तक उपस्थित हूं. उन्होंने लिखा कि पार्टी संगठन के मार्गदर्शन में प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा को और अधिक गति देने हेतु निरंतर संकल्पित हूं. संगठन की नीतियों व आदर्शों को सुदृढ़ करने के इस महत्त्वपूर्ण कार्य में सहभागी होना मेरे लिए गर्व का विषय है |
कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं सुनी जा रही- उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से बातचीत में कहा कि प्रदेश के विकास के लिए मंत्रियों की ड्यूटी प्रदेश भाजपा कार्यालय में लगाई गई है. कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता की समस्याएं भी सुनी जा रही हैं. अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों को लेकर भी सुझाव और मुद्दों पर चर्चा की जा रही है. वहीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके क्षेत्रों में विकास से जुड़े कई मुद्दे हैं, जिन्हें मंत्री के सामने रखा गया है और उम्मीद है कि जल्द ही समाधान होगा |
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए