नयागांव पुल ध्वस्त, रायसेन में लोगों की हड़कंप, फील्ड स्टाफ प्रबंधक पर कार्रवाई
भोपाल | मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बरेली-पिपरिया मार्ग पर बना नयागांव पुल अचानक गिर गया. इस हादसे में पुल के ऊपर से जा रही दो बाइक नीचे जा गिरीं, जिसमें बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार हादसे के समय पुल से गिरी बाइक पर जैत जिला सीहोर के निवासी सवार थे. वहीं दूसरी बाइक पर धोखेड़ा के निवासी सवार थे. हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी, तहसीलदार समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है |
हादसे में सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए फील्ड स्टाफ प्रबंधक एए ख़ान को निलंबित कर दिया है. मामले की जांंच के लिए गोपाल सिंह मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो 7 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करेगी |
पुल के नीचे काम कर रहे मजदूर भागे जान बचाकर
हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बरेली सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि पुल के नीचे निर्माण कार्य भी चल रहा था और कई मजदूर वहां काम कर रहे थे. पुल को गिरता देख मजदूर अपनी जान बचाकर घटना स्थल से भागे हैं, जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया |
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल हुए घटना स्थल के लिए रवाना
पुल हादसे के बाद मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. मंत्री ने इस बात की सूचना अपने फेसबुल पोस्ट के माध्यम से साझा की है. उन्होंने लिखा कि मेरी उदयपुरा विधानसभा में बरेली पिपरिया मार्ग पर स्थित नयागांव पुल गिरने का समाचार है | उन्होंने लिखा कि मैं मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधानसभा अध्यक्ष तथा संसदीय कार्य मंत्री से अनुमति लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हो गया हूं. घायलों के उचित इलाज के लिए बरेली अस्पताल से लेकर भोपाल के अस्पतालों में भी टीमों को लगा दिया है |
मामले की जांच की जाएगी – मंत्री सारंग
हादसे के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि घटना में जो भी घायल हुए हैं, उन्हें उचित इलाज दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी |
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
नयागांव पुल गिरने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्हाेंने कहा कि एमडी से बात की गई है, पुल पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था. पुल गिरा है उसकी जांच चल रही है और इंजीनियर पर उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के समय बनाए गए पुल हैं |
सरकार और आंदोलनकारियों के बीच तनातनी बढ़ी, मराठा आरक्षण पर नई चेतावनी जारी
बंगाल नगर निकाय भर्ती विवाद में ईडी सक्रिय, रथिन घोष पर शिकंजा कसने से बढ़ी हलचल
राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी में बदलाव की चर्चा तेज, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश की राजनीति में दिलचस्प संवाद, उषा ठाकुर बोलीं- आप हमारे बड़े भाई हैं
नर्मदा घाटों की सुरक्षा: हाई कोर्ट ने अवैध रेत खनन पर कड़ा एक्शन
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई का अगला चरण शुरू, प्रशासन ने 6 मस्जिदों को लेकर बढ़ाई तैयारी
निर्वाचन आयोग हुआ सख्त, फर्जी मतदान मामले में विदेशी नागरिकों की भूमिका की होगी जांच
पश्चिम बंगाल में आरक्षण सर्टिफिकेट को लेकर नया विवाद, शुभेंदु बोले- होगी निष्पक्ष जांच
हंतावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ी, यात्रियों के क्वारंटीन होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भारत-UAE सहयोग मजबूत, विशेषज्ञ बोले- भविष्य पर पड़ेगा असर
अमेरिकी जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद अदाणी केस चर्चा में, अब न्याय विभाग के फैसले का इंतजार
विदिशा की सड़क पर ड्रामा: चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला
कम काम के दिनों से तनाव और थकान में आ सकती है कमी
घर से काम करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों को दी बधाई, कहा- यहां की संस्कृति और स्नेह अविस्मरणीय
सेना प्रमुख के बयान से बढ़ी हलचल, पाकिस्तान को भविष्य और विनाश के बीच चुनाव की नसीहत
पेट्रोल-डीजल टैक्स में कटौती की मांग, ट्रांसपोर्ट सेक्टर ने उठाया मुद्दा
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ईरान में नया विवाद, भारी इनामी प्रस्ताव से बढ़ा तनाव
भोजशाला निर्णय पर ओवैसी नाराज, बाबरी प्रकरण का जिक्र कर केंद्र पर साधा निशाना