समांथा रुथ प्रभु ने चुना नया जीवनसाथी, द फैमिली मैन के को-डायरेक्टर से हुई शादी
साउथ फिल्मों की बड़ी एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. जानकारी के मुताबिक समांथा ने ‘द फैमिली मैन’के को-डायरेक्टर राज निदिमोरु से शादी रचा ली है. खबर है कि यह शादी सोमवार, 1 दिसंबर, 2025 को सुबह कोयंबटूर में ईशा योगा सेंटर में संपन्न हुई. इस दौरान के विजुअल्स भी आने शुरू हो गए हैं. जहां एक तरफ फैंस समांथा की इस खबर से हैरान हैं वहीं दूसरी तरफ कई सारे फैंस उन्हें जीवन की इस नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं |
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यह शादी बेहद निजी और गोपनीय रखी गई थी. समांथा ने अपनी इस शादी को ज्यादा हाइलाइट नहीं किया और बिना किसी शोर-शराबे के अपने नए हमसफर के साथ शादी रचा ली. शादी में करीब 30 मेहमान शामिल हुए जो दोनों परिवार के करीबी थे. शादी का मुहूर्त सुबह 7 बजे तय हुआ था और यह वेन्यू ईशा सेंटर में स्थित लिंग भैरवी मंदिर बताया जा रहा है. समांथा ने इस खास मौके पर लाल रंग की साड़ी पहनी |
सद्गुरु से है जुड़ाव
समांथा का ईशा सेंटर और इसके संस्थापक जग्गी वासुदेव के कार्यक्रमों से गहरा जुड़ाव रहा है. इसलिए उन्होंने इसी जगह को अपनी शादी के लिए चुना. रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत ‘द फैमिली मैन’ से हुई थी. सामंथा और राज की नजदीकियां वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ के सेट पर बढ़ी थीं. इसके बाद उन्होंने ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में भी साथ काम किया. दोनों ने हाल ही में एक प्रोडक्शन हाउस ‘ट्रालला पिक्चर्स’ शुरू किया है और ‘शुभम्’ जैसी फिल्म में भी राज ने क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है |
ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार
पर्सनल लाइफ के साथ ही दोनों प्रोफेशनल फ्रंट पर भी साथ में आगे बढ़ रहे हैं. चेन्नई की पिकलबॉल टीम में भी ये दोनों को-ओनर हैं. सार्वजनिक जगहों पर दोनों को अक्सर साथ देखा गया है, यहां तक कि समांथा के नए घर के गृह प्रवेश की पूजा में भी राज के मौजूद होने की खबरें आई थीं. लेकिन दोनों इतनी जल्दी शादी कर लेंगे ऐसा अनुमान किसी ने नहीं लगाया था. फिलहाल इस शादी पर सामंथा या राज की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है |
सरकार और आंदोलनकारियों के बीच तनातनी बढ़ी, मराठा आरक्षण पर नई चेतावनी जारी
बंगाल नगर निकाय भर्ती विवाद में ईडी सक्रिय, रथिन घोष पर शिकंजा कसने से बढ़ी हलचल
राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी में बदलाव की चर्चा तेज, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश की राजनीति में दिलचस्प संवाद, उषा ठाकुर बोलीं- आप हमारे बड़े भाई हैं
नर्मदा घाटों की सुरक्षा: हाई कोर्ट ने अवैध रेत खनन पर कड़ा एक्शन
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई का अगला चरण शुरू, प्रशासन ने 6 मस्जिदों को लेकर बढ़ाई तैयारी
निर्वाचन आयोग हुआ सख्त, फर्जी मतदान मामले में विदेशी नागरिकों की भूमिका की होगी जांच
पश्चिम बंगाल में आरक्षण सर्टिफिकेट को लेकर नया विवाद, शुभेंदु बोले- होगी निष्पक्ष जांच
हंतावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ी, यात्रियों के क्वारंटीन होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भारत-UAE सहयोग मजबूत, विशेषज्ञ बोले- भविष्य पर पड़ेगा असर
अमेरिकी जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद अदाणी केस चर्चा में, अब न्याय विभाग के फैसले का इंतजार
विदिशा की सड़क पर ड्रामा: चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला
कम काम के दिनों से तनाव और थकान में आ सकती है कमी
घर से काम करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों को दी बधाई, कहा- यहां की संस्कृति और स्नेह अविस्मरणीय
सेना प्रमुख के बयान से बढ़ी हलचल, पाकिस्तान को भविष्य और विनाश के बीच चुनाव की नसीहत
पेट्रोल-डीजल टैक्स में कटौती की मांग, ट्रांसपोर्ट सेक्टर ने उठाया मुद्दा
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ईरान में नया विवाद, भारी इनामी प्रस्ताव से बढ़ा तनाव
भोजशाला निर्णय पर ओवैसी नाराज, बाबरी प्रकरण का जिक्र कर केंद्र पर साधा निशाना