IND vs SA: भारत की धमाकेदार जीत, कोहली का शतक और कुलदीप का चौका...मैच की पूरी रिपोर्ट यहाँ देखें
IND vs SA: रांची में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया. भारतीय टीम ने हाई स्कोरिंग थ्रिलर मैच में 17 रन से जीत हासिल करते हुए वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली के शतक और रोहित-राहुल के अर्धशतकों के सहारो साउथ अफ्रीका को 350 रन का बड़ा टारेट दिया. जिसका पीछा करते हुए प्रोटियाज टीम 332 रन ही बना सकी. अब सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा.
ऐसा रहा मैच का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. यशस्वी जायसवाल सस्ते में पेवलियन लौट गए. इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने जिम्मा उठाया. दोनों के बीच 136 रन की बड़ी पार्टनरशिप हुई, जिसने बड़े टोटल की नीव रखी. रोहित शर्मा ने 57 रन की पारी खेली. विराट कोहली ने 135 रन की पारी के साथ अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया. आखिर में कप्तान राहुल ने 60 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को 350 तक पहुंचा दिया.
जबाव में उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद साधारण रही. टीम ने मात्र 11 रन के स्कोर पर अपने तीन के विकेट गवा दिए. इसके बाद मिडिल ऑर्डन में भी लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे कोई बड़ी पार्टनरशिप नहीं बन सकी. लेकिन मैथ्यू ब्रीट्ज़के (72), मार्को जेनसेन (70) और कॉर्बिन बॉश (67) की पारियों ने साउथ अफ्रीका को मैच में बनाए रखा. आखिर में टीम 332 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए.
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन
प्रवासी भारतीयों के बीच क्रिकेट को लेकर दिखा उत्साह
भगीरथ पर गंभीर आरोपों के बाद बड़ा कदम, विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया
ईंधन की बढ़ती कीमतें सीधे उपभोक्ताओं पर: आटा-दाल और जरूरी चीजों की बढ़ी हुई दर
पाकिस्तान को राहत, गंभीर चोट से बच गए हसन अली
मीडिया कवरेज पर CJI सूर्यकांत सख्त, बोले- मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया
केरल में सियासी कलह सुलझने के बाद अब कर्नाटक पर हाईकमान की नजर
विकेट लेने के बाद ‘नोट सेलिब्रेशन’ से छा गए LSG के गेंदबाज
अदालतों में लंबित मामलों के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, जबलपुर में डिजिटल सिस्टम लागू
IPL इतिहास के सबसे खराब गेंदबाजी आंकड़ों में शामिल हुआ स्पेल
MP में सफर होगा और आसान, इंदौर-बुधनी नई रेल लाइन परियोजना पर अहम प्रगति
तनाव और खराब लाइफस्टाइल बढ़ा रहे हाइपरटेंशन का खतरा
भारत में कैप्टागन तस्करी का मामला सामने आया, NCB ने 182 करोड़ की खेप पकड़ी
चंद्रशेखरन बोले, एआई से कारोबार को नया आयाम मिलेगा
सरकार और आंदोलनकारियों के बीच तनातनी बढ़ी, मराठा आरक्षण पर नई चेतावनी जारी
बंगाल नगर निकाय भर्ती विवाद में ईडी सक्रिय, रथिन घोष पर शिकंजा कसने से बढ़ी हलचल
राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी में बदलाव की चर्चा तेज, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश की राजनीति में दिलचस्प संवाद, उषा ठाकुर बोलीं- आप हमारे बड़े भाई हैं
नर्मदा घाटों की सुरक्षा: हाई कोर्ट ने अवैध रेत खनन पर कड़ा एक्शन
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई का अगला चरण शुरू, प्रशासन ने 6 मस्जिदों को लेकर बढ़ाई तैयारी