जंगल छोड़कर भाग रहे नक्सली, बालाघाट के ठिकानों से भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद
बालाघाट: नक्सलवाद के पूरी तरह से खात्मे के निर्धारित लक्ष्य के मद्देनजर बालाघाट पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान को गतिशीलता के साथ-साथ और प्रभावी बनाया है. सुरक्षाबलों के संयुक्त सर्चिंग अभियान में रविवार को बालाघाट के जंगलों में अलग-अलग दो जगहों से नक्सली साहित्य, विस्फोटक, कम्युनिकेशन डिवाइस, दवाइयां, अनाज और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं.
हाॅकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा, जिला पुलिस तथा बीडीडीएस की टीमों का सघन सर्चिंग अभियान
नक्सल प्रभावित इलाकों में संयुक्त सुरक्षा बलों की भारी संख्या में तैनाती की गई है. जिसमें हाॅकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा, जिला पुलिस तथा बीडीडीएस की टीमों को सघन सर्चिंग के लिए जंगलों में उतार दिया गया है. जवानों द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है. बीडीडीएस और डाॅग स्क्वायड की टीम द्वारा नक्सल डंप, विस्फोटक सामग्री और खतरनाक उपकरणों की भी तलाश जारी है.
सिरका-मोजाडेरा एवं अलीटोला के जंगलों से जमीन से खोदकर नक्सली डंप निकाला गया
रविवार को फिर संयुक्त सर्चिंग के दौरान दो अलग-अलग जगहों से बड़ी मात्रा में नक्सल डंप बरामद किये गए हैं. किरनापुर थानांतर्गत सिरका-मोजाडेरा एवं अलीटोला के जंगलों में नक्सलियों द्वारा छुपाए गए डंप को जमीन से खोदकर निकाला गया है. इस दौरान विस्फोटक पदार्थ, कारतूस, कम्युनिकेशन डिवाइस, दर्द निवारक इंजेक्शन, ओआरएस, विटामिन सप्लीमेंट, अनाज और दैनिक उपयोग की कई अन्य वस्तुएं पाई गई हैं. बताया जाता है कि नक्सली इस तरह के डंप जंगल में जमीन के अंदर गाड़ कर रखते हैं, ताकि समय आने पर उनका उपयोग किया जा सके.
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों द्वारा चलाया जा रहा है संयुक्त अभियान
बता दें जिस तरह से सुरक्षा बलों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया है, उसके बाद से नक्सलियों पर काफी दबाव बना है. नक्सली इसी दबाव के चलते अपने ठिकानों को छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं. जिस तरह से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है, उसके बाद से नक्सलियों में भय व्याप्त है. और शायद यही वजह कि अब वे समर्पण नीति का रूख करने लगे हैं.
बहरहाल जिस तरह संयुक्त रूप से सुरक्षा बलों ने अभियान को जारी रखा है, उससे कहा जा सकता है कि बीते चार दशकों के लाल आंतक का दंश झेल रहे जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के भोले-भाले लोगों को जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी.
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा