शिक्षकों में हड़कंप : नवंबर की सैलरी पर लटकी तलवार! DEO के आदेश ने बढ़ाई धड़कनें
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अब टीचर्स को ई-अटेंडेंस के आधार पर ही सैलरी मिलेगी. कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी(DEO) हरिओम चतुर्वेदी ने आदेश जारी किया है. अपने आदेश में डीईओ ने साफ तौर पर कहा है कि ई-अटेंडेंस के आधार पर नवंबर महीने की सैलरी दी जाएगी. डीईओ ने जिले के सभी डीपीसी, बीईओ और संकुल प्राचार्यों को आदेश जारी किया है.
चपरासी से लेकर प्राचार्य तक, सभी कर्मचारियों पर नियम लागू
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नवंबर से स्कूल के सभी कर्मचारियों को ई-अटेंडेंस के आधार पर ही सैलरी मिलेगी. इनमें स्कूलों में कार्यरत प्राचार्य, रेगुलर और गेस्ट टीचर, क्लर्क और चपरासी सभी शामिल हैं. स्कूल के सभी कर्मचारियों को ऑनलाइन अटेंडेंस (attendance)दर्ज करना होगा.अगर किसी भी दिन की एटेंडेंस नहीं लगेगी तो उस दिन का वेतन नहीं मिलेगी.
कई टीचर ने निर्देश के बाद भी नहीं लगाई हाजिरी
यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है. आदेश की प्रति जिले के सभी डीपीसी, बीईओ और संकुल प्राचार्यों को भेजी जा चुकी है. आदेश में स्कूलों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कई शिक्षकों ने सरकारी निर्देशों के बाद भी समय पर हाजिरी नहीं लगाई है. इसके कारण यह कठोर कदम उठाया गया है.
कोर्ट में सरकार बोली- ऐप सुरक्षित, नेटवर्क समस्या नहीं
पिछले कुछ समय में कई शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस नियम पर आपत्ति जताई थी, खासकर उन इलाकों में जहां नेटवर्क कमजोर है. मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh High Court) तक पहुंच गया. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत में जवाब देते हुए कहा कि जो ऐप पर डेटा-सुरक्षा के प्रमाण मिल चुका हैं. किसी भी तरह का डेटा लीक या मिसयूज संभव नहीं है. इसके अलावा, सरकार ने नेटवर्क की समस्या को अत्यधिक ना बताते हुए कहा कि तकनीकी बाधाएं उतनी गंभीर नहीं हैं, जितनी शिकायत की जा रही हैं.
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें