रायपुर कांग्रेस भवन में विवाद बढ़ा: अमित पठानिया के खिलाफ पर्चे फेंके, अंदरूनी नाराज़गी की चर्चा तेज
रायपुर। राजधानी रायपुर के कांग्रेस भवन में 28 नवंबर की रात अज्ञात लोगों ने पर्चे फेंककर माहौल गर्मा दिया। इन पर्चों में युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी अमित पठानिया के खिलाफ “अमित पठानिया मुर्दाबाद” और “युवा कांग्रेस में संगठन की दलाली बंद करो” जैसे नारे लिखे थे। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पर्चे किसने और किस उद्देश्य से फेंके।
कांग्रेस की प्रतिक्रिया—भाजपा की चाल बताई
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने इस घटना को भाजपा की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस में अमित पठानिया की बढ़ती सक्रियता से भाजपा बौखला गई है। संगठन को बदनाम करने के लिए इस तरह की हरकतें की जा रही हैं।
संगठन के भीतर भी बढ़ रही है असंतुष्टि
हालांकि कांग्रेस के भीतर ही कई नेता इस मामले को भाजपा की साजिश मानने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह विवाद असल में युवा कांग्रेस की हाल ही में जारी जिलाध्यक्षों की सूची से जुड़ा है। कई कार्यकर्ता और नेता इस सूची से नाखुश हैं क्योंकि उनके या उनके समर्थकों के नाम इसमें शामिल नहीं हुए। कुछ नेताओं का यह भी कहना है कि जब कुछ महीनों में यूथ कांग्रेस के चुनाव होने वाले हैं, तो इतनी जल्दबाजी में लिस्ट जारी करना अनावश्यक था।
“चुनिंदा लोगों को फायदा” पहुंचाने के आरोप
संगठन के भीतर यह चर्चा भी है कि सूची सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ देने के इरादे से जारी की गई है। इससे कई जिलों में नाराज़गी गहराई है और कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें