कांग्रेस की नई लिस्ट पर गरमाई सियासत...विजय शर्मा बोले- 'BJP में संगठन चलता है, कांग्रेस में सिर्फ नेता'
CG News: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की सूची कर दी. कांग्रेस ने सभी 41 जिलाध्यक्षों के नाम जारी किए हैं. रायपुर शहर में श्री कुमार शंकर मेनन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रायपुर ग्रामीण की कमान राजेंद्र पप्पू बंजारे को सौंपी गई है. वहीं इसे लेकर अब प्रदेश में नई सियासत शुरू हो गई है. डिप्टी CM विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में नेता प्रमुख होता है.
कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची जारी
कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने रायपुर सहित 25 जिलाध्यक्षों को बदल दिया, जबकि 16 वर्तमान जिलाध्यक्षों पर पुनः भरोसा जताया है. वहीं इसी सूची में एक बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए पार्टी ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को सुकमा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं दुर्ग शहर से पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल और ग्रामीण जिला कांग्रेस की जिम्मेदारी राकेश ठाकुर को दी गई है.
BJP में संगठन प्रमुख होता है, और कांग्रेस में नेता – विजय शर्मा
कांग्रेस के जिलाध्यक्षों जारी सूची और गुटबाजी को लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस-भाजपा की परंपराओं में फर्क है. परंपराएं कांग्रेस में अलग है. वहां व्यक्ति प्रमुख होता है. भाजपा में संगठन होता है, कांग्रेस में नेता होता है.
व्यक्तिगत शिकवा शिकायत दूर कर सभी काम करें – अमरजीत भगत
पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है. विस्तार न्यूज़ से खास बातचीत में अमरजीत भगत ने कहा है कि जो नए जिला अध्यक्ष बने हैं उन्हें अपनी टीम को मजबूत करना होगा, अगर टीम मजबूत नहीं रहेगी तो संघर्ष कमजोर होगा, क्योंकि हम लोग विपक्ष में है. उन्होंने कहा है कि यह जिम्मेदारी ऐसे समय पर मिली है जब कांग्रेस सत्ता में नहीं है. ऐसे में जिला अध्यक्ष को सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत है.
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें