भोपाल में पुतला दहन, गौहरगंज रेप मामले में आरोपी सलमान की फांसी की मांग जोर पकड़ रही
भोपाल। भोपाल में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है. शहर में शुक्रवार दोपहर को माता मंदिर चौराहे पर आरोपी सलमान की फांसी की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया. गौहरगंज के दरिंदे सलमान को फांसी देने की मांग करते हुए मुस्लिम समाज ने सलमान के पुतले को चौराहे पर फांसी पर लटकाया. माता मंदिर चौराहे पर किए गए इस प्रदर्शन में लोगों ने “मासूम बच्ची को न्याय दो, सलमान दरिंदे को फांसी दो” के नारे लगाए।
प्रदर्शन में बड़ी संंख्या में शामिल हुए युवक
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमारी शरीयत और कुरान कहती है कि ऐसे गुनहगारों को सख्त सजा देनी चाहिए. राजधानी में किए गए इस प्रदर्शन में युवक सबसे ज्यादा शामिल हुए. उन्होंने बड़ी संख्या में प्रदर्शन करते हुए सलमान के खिलाफ नारेबाजी की और उसका पुतला चौराहे पर लटकाकर उसको फांसी की मांग की है।
सलमान के समर्थन में कोई मुस्लिम वकील खड़ा नहीं होगा
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऐसे घिनौने अपराध करने वालों को समाज में जगह नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि अपराधी सलमान को संविधान के तहत फांसी की सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि इस घटना से पूरा मुस्लिम समुदाय शर्मिंदा है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि न तो कोई संगठन और न ही कोई मुस्लिम वकील आरोपी के समर्थन में खड़ा होगा. प्रदर्शन के दौरान पुलिस सुरक्षा बल भी मौके पर मौजूद रहा।
आरोपी को पकड़वाने में मदद करने वाले का करणी सेना ने किया सम्मान
प्रदर्शन से पूर्व, आरोपी को पकड़वाने में मदद करने वाले रिजवान को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा द्वारा 11 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया था. वहीं, प्रदर्शनकारियों ने दोहराया कि सलमान की करतूत धर्म अथवा मजहब की सीख नहीं है और ऐसी दरिंदगी के खिलाफ समाज एकजुट होकर सख्त कार्रवाई चाहता है. उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द फैंसला कर आरोपी को फांसी देने की मांग की।
पुलिस ने किया था शॉट एनकाउंटर
21 नवंबर को आरोपी सलमान ने गौहरगंज में 6 साल की मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था. इसके बाद रायसेन में बड़ी संख्या में आरोपी के खिलाफ प्रदर्शन हुआ और पुलिस प्रशासन ने आरोपी पर इनाम घोषित कर दिया. कल पुलिस ने आरोपी को भोपाल के गांधी नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने भोजपुर के पास पुलिस को चकमा देने की कोशिश की और पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायर कर दिया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो सीधे जाकार आरोपी के पैर में लगी जिससे वो घायल हो गया।
राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता
‘रिश्वत मांगना ही नहीं, लेना भी पाप है’, हाईकोर्ट की डॉक्टर को चेतावनी
खौफनाक वारदात के बाद डर ने दिलाया सरेंडर, हत्या कर शव छुपाने वाला खुद पहुंचा पुलिस के पास
गृह मंत्री शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, 14 आरोपों के साथ जारी की चार्जशीट