Bigg Boss 19: अशनूर के बाद फिनाले से पहले बड़ा झटका, इस कंटेस्टेंट का भी हुआ एलिमिनेशन!
Bigg Boss Season 19 | रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 को टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। ग्रैंड फिनाले नजदीक है और 8 में से एक दो कंटेस्टेंट्स का विनर बनने का सपना टूट गया है। अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) के बाद एक और कंटेस्टेंट को एविक्ट कर दिया गया है। बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते गौरव खन्ना को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। यूं तो पहले वोटिंग के आधार पर एलिमिनेशन होने वाला था, लेकिन फिजिकल वॉयलेंस के चलते एक कंटेस्टेंट को बेघर होना पड़ेगा और वह कोई और नहीं बल्कि अशनूर कौर हैं।
अशनूर कौर हुईं एविक्ट
जी हां, टिकट टू फिनाले टास्क में अशनूर कौर ने जानबूझकर तान्या मित्तल को लकड़ी के तख्ते से हिट कर दिया था। बिग बॉस के घर में वॉयलेंस सबसे बड़े नियम का उल्लंघन है, इसलिए सलमान खान ने अशनूर को फटकार लगाते हुए आउट कर दिया। अशनूर के बाद एक और कंटेस्टेंट की शो से विदाई हो गई है जो अपने मनोरंजन के लिए जाना जाता है।
इस कंटेस्टेंट का भी कटा पत्ता
जैसा कि कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि बिग बॉस 19 के घर में इस वीकेंड का वार डबल एविक्शन होगा और ऐसा ही है। अशनूर के बाद जो कंटेस्टेंट आउट होने वाला है, वो हैं शहबाज बडेशा। बिग बॉस तक पेज के मुताबिक, इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में शहबाज को सबसे कम वोट मिले हैं, जिसके चलते वह बिग बॉस से आउट हो गए हैं। हालांकि, इसकी अनाउंसमेंट सलमान खान वीकेंड का वार में करेंगे।
बिग बॉस 19 के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स
अशनूर और शहबाज के एविक्शन के बाद बिग बॉस 19 के घर में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और मालती चाहर हैं। गौरव पहले फाइनलिस्ट हैं। अब देखना होगा कि इस सीजन का विनर कौन बनता है।
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त