टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान: “एसआईआर अनावश्यक प्रक्रिया, नागरिकों को हो रही परेशानी”
रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने एसआईआर (Special Summary Revision) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को “अनावश्यक और बोझिल” बताते हुए कहा कि बिहार में हुई एक प्रक्रिया को छिपाने के लिए इसे 12 राज्यों पर थोपा गया है। सिंहदेव ने सवाल उठाते हुए कहा कि एसआईआर का उद्देश्य क्या है, जब बीएलओ को घर-घर जाकर फॉर्म देना चाहिए, लेकिन खुद उन्हें अपना फॉर्म भरने में दिक्कत हुई। ऐसे में एक सामान्य नागरिक से कितनी उम्मीद की जा सकती है? उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने के बाद उसकी प्रतिलिपि भी लोगों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जो प्रक्रिया की खामियों को उजागर करता है।
उन्होंने आगे कहा कि बीएलओ अकेले इस काम को समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि अन्य कर्मियों को भी इस प्रक्रिया में लगाया गया है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि पूरी प्रक्रिया शुरू से ही त्रुटिपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि नागरिकों पर बोझ डालने के बजाय चुनाव अधिकारियों को फॉर्म भरने की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, जैसा पहले होता आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे पर बात करते हुए सिंहदेव ने कहा कि वे प्रधानमंत्री का स्वागत करते हैं, लेकिन उम्मीद है कि वे राज्य और देश की वर्तमान समस्याओं की ओर भी ध्यान देंगे। उन्होंने किसानों की खाद आपूर्ति, धान खरीदी में आई नई दिक्कतों, महंगी बिजली और जमीन के बढ़ते दामों को बड़ा मुद्दा बताया। उनका कहना है कि जमीन के बढ़े हुए दामों से वंचित तबके को कोई लाभ नहीं मिलने वाला, जबकि जमीन खरीदार को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक रूप से भुनाने की कोशिश की जा रही है। सिंहदेव ने कहा कि भारत के कानून स्पष्ट हैं—किसी को लालच देकर धर्म बदलवाने पर कार्रवाई होती है। इसलिए सरकार की प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि सभी धर्मों के लोग सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें