विकसित भारत: सुरक्षा आयाम': PM मोदी ने रायपुर में DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में लिया हिस्सा, दिए अहम निर्देश
DGP-IGP Conference: रायपुर में हो रहे तीन दिवसीय DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पीएम नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंच गए हैं. रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का विमान लैंड हुआ. यहां राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री अमित शाह, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और कई मंत्रियों ने उनका भव्य स्वागत किया.
एयरपोर्ट से नवा रायपुर के M-01 स्पीकर हाउस की तरफ उनका काफिला रवाना हो गया, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे. पीएम मोदी कल यानी 29 नवंबर को IIM में चल रही कॉन्फ्रेंस में सुबह 8 बजे से रात 8:30 तक रहेंगे. वहीं 30 नवंबर को कॉन्फ्रेंस में सुबह 8 बजे से शाम 4:30 तक रहेंगे. इसके बाद 30 नवंबर को पीएम 5 बजे शाम रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
इस सम्मेलन का विषय: ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ है. तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में अब तक की प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी और ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप तैयार की जाएगी.
तीन दिनों तक चलेगा सम्मेलन
इसके साथ ही वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद का मुकाबला, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग में फोरेंसिक विज्ञान तथा एआई के उपयोग जैसे मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी. इसके पहले, गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार देर रात रायपुर पहुंचे थे और शुक्रवार को उन्होंने डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस का आगाज किया. ये सम्मेलन तीन दिनों तक चलेगा.
डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह, एनएसए अजीत डोभाल, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख भाग ले रहे हैं. नए और अभिनव विचारों को सामने लाने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के गृह विभाग के प्रमुख, डीआईजी और एसपी स्तर के चुनिंदा पुलिस अधिकारी भी इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा