वीआईपी सुरक्षा पर सवाल? गृहमंत्री की मौजूदगी में लाखों की चोरी ने उड़ाई नींद, जानें कैसे हुई सेंधमारी
रायपुर। राजधानी रायपुर में उस समय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए जब शहर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। यह घटना ऐसे समय हुई जब शहर में देश के गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल समेत देशभर के DGP-IG स्तर के शीर्ष अधिकारी सुरक्षा सम्मेलन के लिए मौजूद थे और पूरे शहर में अभूतपूर्व सुरक्षा घेराबंदी लागू थी।
मिली जानकारी के अनुसार, सिलतरा स्थित वर्मा मोबाइल दुकान में देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान की पिछली दीवार तोड़कर सेंधमारी की। इसके बाद चोर दुकान में रखे 10 से 12 लाख रुपये के महंगे मोबाइल फोन और नकद रकम लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद देर न करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दुकान के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी सामने आई है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान के आसपास घूमता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है।
बताया जा रहा है कि जिस समय यह चोरी हुई, उस वक्त रायपुर में 2000 से अधिक पुलिसकर्मी, RAF, स्पेशल फोर्स और इंटेलिजेंस टीमें तैनात थीं। इसके बावजूद चोरों का दीवार तोड़कर लाखों के मोबाइल चोरी कर ले जाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। दुकान मालिक का कहना है कि चोरों ने पीछे से छेनी और हथौड़े की मदद से दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरी की कुल कीमत 12 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस का मानना है कि यह वारदात किसी संगठित गिरोह द्वारा की गई है। सुनसान इलाका और स्ट्रीट लाइट की कमी का फायदा उठाकर चोरों ने पूरी योजना के साथ घटना को अंजाम दिया। धरसीवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के CCTV फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश के लिए नाकेबंदी शुरू कर दी है।
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स