सौरव गांगुली की पत्नी डोना हुईं ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार, साइबर शिकायत दर्ज
भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की पत्नी, डोना गांगुली पुलिस थाने पहुंची हैं, जहां उन्होंने अश्लील टिप्पणियों से तंग आकर शिकायत दर्ज करवाई है. डोना गांगुली, कोलकाता की प्रसिद्ध ओडिशी डांसर हैं, हाल ही में उन्होंने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में परफॉर्मेंस दिया था. इसी के बाद से उनके फेसबुक पेज को निशाना बनाया जा रहा है. इसी वजह से डोना गांगुली ने ठाकुरपुकुर थाने में बॉडी शेमिंग और अभद्र टिप्पणियों की शिकायत दर्ज करवाई है. डोना गांगुली ने अपनी शिकायत में बताया कि वो पिछले 45 वर्षों से ओडिशी डांस करते हुए पूरे विश्व भर में भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती रही हैं. एक फेसबुक पेज पर उनके लिए लगातार भद्दी टिप्पणियां की जा रही हैं, जिसने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया है. गांगुली ने बताया कि यह पोस्ट जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत शेयर किया गया है. उन्होंने उनकी छवि को धूमिल किए जाने के प्रयास की भी शिकायत दर्ज करवाई है.
डोना गांगुली ने उस फेसबुक पेज का स्क्रीनशॉट और उसी पेज से जुड़ा एक मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया है. पुलिस ने इस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम को अलर्ट कर दिया गया है. इसी साल डोना गांगुली ने कोलकाता पुलिस के साइबर सेल में एक और शिकायत दर्ज करवाई थी. डोना ने एक महिला यूट्यूबर पर उनके और उनके परिवार की छवि को धूमिल करने के संबंध में सोशल मीडिया पोस्ट करने के आरोप लगाए थे.
वहीं 2021 में भी डोना गांगुली के साथ ऐसी घटना घट चुकी है. चार साल पहले उन्होंने बताया था कि उनके नाम पर एक फर्जी फेसबुक पेज चलाया जा रहा है. इस फर्जी पेज पर डोना गांगुली ने आरोप लगाए कि उनकी मर्जी के बिना उनके, सौरव गांगुली और उनकी बेटी की तस्वीरें भी साझा की गई थीं.
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स