'मेरा सौभाग्य है कि ऊपर से बुलावा आया', महाकाल मंदिर पहुंचकर बोले मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति
उज्जैन: मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन शुक्रवार को उज्जैन दौरे पर पहुंचे. यहां बाबा महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लेने वे मंदिर पहुंचे. भगवान श्री महाकालेश्वर की भोग आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया. नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने शिव साधना की. इसके बाद मंदिर के गर्भ गृह के द्वार से माथा टेक आशीर्वाद लिया.
मंदिर प्रबंध समिति ने किया सम्मान
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस एन सोनी एवं सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने स्वागत सम्मान किया. वहीं पूजन पुजारी आकाश गुरु द्वारा संपन्न करवाया गया. दर्शन कर पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन ने अपना अनुभव साझा किया. दर्शन के बाद मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन सम्मान कार्यकम में सम्राट विक्रामादित्य विश्वविद्यालय पहुंचे.
पूर्व राष्ट्रपति ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद
मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन ने कहा "मेरा सौभाग्य है कि ऊपर से बुलावा आया और मैं मंदिर पहुंचा. यहां भगवान से आशीर्वाद लिया. यहां की व्यवस्थाएं देखीं. कई निर्माण कार्य हुए हैं, सुविधाजनक बदलाव मंदिर में हुए. मन्दिर के कर्मियों से कहा आप सभी जो यहां काम कर रहे हैं, सेवा दे रहे हैं, ये आपने नहीं चुना है बल्कि आपको महाकाल ने चुना है यहां भक्तों की सेवा के लिए. इसलिए अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाइये. आने वाले 2 साल बाद सिंहस्थ महाकुंभ है वो भी अच्छे से सम्पन्न हो यही मंगलकामना है.
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में हुए शामिल
दर्शन के बाद मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय पहुंचे. जहां स्वर्ण जयंती सभागार में विश्वविद्यालय के कुलगुरु अर्पण भारद्वाज ने स्वागत किया. सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया था. मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति के आगमन पर कार्यक्रम में शहर के शिक्षाविद, शोधकर्ता, छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे.
रोज पहुंचते हैं हजारों भक्त
आपको बता दें कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर लाखों करोड़ों भक्तो की आस्था का खास केंद्र है. हर रोज हजारों लाखों भक्त बाबा के दर्शन को उज्जैन पहुंचते हैं. उसी क्रम में नेता, अभिनेता, खिलाड़ी भी शामिल होते हैं. हाल ही में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए थे. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी एवं भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए थे.
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स