शिलांग कोर्ट में सोनम को देखते ही चीखा विपिन रघुवंशी, यही है मेरे भाई राजा की कातिल
इंदौर: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में मेघालय की राजधानी शिलांग कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इसी सिलसिले में राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी के बयान दर्ज किए गए. सुनवाई के दौरान हत्या के आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया. इस दौरान सोनम व राज की शिनाख्त विपिन रघुवंशी से कराई गई. सोनम का चेहरा देखते हुए विपिन ने चीखते हुए कहा कि यही है मेरे भाई राजा की कातिल.
राजा रघुवंशी हत्याकांड में गवाही का दौर
मामले के अनुसार आरोप है कि राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने शिलांग में हनीमून के दौरान सुपारी किलर से करवाई. इसकी साजिश सोनम के प्रेमी राज ने इंदौर में रची थी. हत्या आरोपी सोनम रघुवंशी सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय होने के बाद अब इस मामले की नियमित सुनवाई हो रही है.
कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने भी शिलांग पहुंचकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए. विपिन से कोर्ट में कई तरह के सवाल किए गए.
5 लड़कियों के बीच सोनम को पेश किया
विपिन रघुवंशी पिछले 3 दिन से शिलांग में है. गुरुवार को विपिन ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए. सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा को भी विपिन के सामने प्रस्तुत किया गया.
इस दौरान सोनम को 5 लड़कियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के समक्ष उपस्थित किया गया. कोर्ट ने विपिन से सोनम रघुवंशी को पहचानने को कहा. इस पर विपिन रघुवंशी द्वारा सोनम को पहचान लिया गया.
सोनम के प्रेमी राज को भी विपिन ने पहचाना
विपिन रघुवंशी ने कोर्ट में कहा "इसे मैं बहू बनाकर अपने घर लेकर आया था, लेकिन इसने मेरे भाई की हत्या कर दी. इसे मैं कभी नहीं भूल सकता." राज कुशवाहा को भी 4 युवकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विपिन के सामने प्रस्तुत किया गया.
इस दौरान राज को भी विपिन ने पहचान लिया. कोर्ट ने इस दौरान यह भी पूछा "राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से किस तरह से हुई थी. क्या कोई परिवार के ही सदस्य ने सोनम रघुवंशी के बारे में जानकारी दी या फिर आपके द्वारा ही सोनम रघुवंशी को ढूंढा गया."
कोर्ट में अभी करीब 90 गवाहों के बयान होंगे
कोर्ट के सवालों पर विपिन रघुवंशी ने बताया "समाज की सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से सोनम रघुवंशी के बारे में जानकारी लगी थी. उसके बाद सोनम ने राजा को पसंद किया. उसके बाद शादी से संबंधित जो भी रस्में होती हैं, वह हुईं." अब विपिन की गवाही के बाद करीब 90 और गवाहों की गवाही कोर्ट में होगी.
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी