बिहार चुनाव के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आए नितिन नबीन—संगठन पर फोकस
रायपुर। BJP के प्रदेश प्रभारी और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन आज रायपुर पहुंचे. बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है. बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी जीत हासिल कर फिर से विधायक बने नितिन नबीन अब प्रदेश में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने के लिए दौरा कर रहे हैं.
रायपुर पहुंचे नितिन नबीन, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
बिहार चुनाव में जीत के बाद पहली बार नितिन नबीन रायपुर पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार चुनाव में जीत के बाद मैं पहली बार छत्तीसगढ़ आया हूं. यहां के जो कार्यकर्ता बिहार में लगे थे. जिन्होंने वहां काम किया है. छत्तीसगढ़ की जो भावनाएं बिहार की जीत में मिली है. छत्तीसगढ़ के लोगों की संवेदना बिहार की जीत में रही है. मैं उसके लिए छत्तीसगढ़ वासियों को और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को योगदान के लिए अभिनंदन करता हूं. इस जीत का श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं को जाता है और बिहार की जनता को जाता है.
जिला अध्यक्षों की सूची पर बोले नितिन नबीन
वहीं जिला अध्यक्षों की सूची नितिन नबीन ने कहा कि हम लोग बैठकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे. आज छत्तीसगढ़ भाषा दिवस है. इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई देता हूं. छत्तीसगढ़ की विकास और प्रगति के लिए छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है.
DGP-IG कॉन्फ्रेंस पर बोले – इतनी बड़ी बैठक को छत्तीसगढ़ होस्ट कर रहा
वहीं छत्तीसगढ़ में हो रहे डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी बैठक को छत्तीसगढ़ होस्ट कर रहा है. यह छत्तीसगढ़ के विकास को दिखाता है. यह सब दिखाता है कि अटल जी ने जो छत्तीसगढ़ निर्माण में काम किया और उसके विकास के लिए अब मोदी जी काम कर रहे हैं. हमने पहले ही कहा था कि हमने ही बनाया है हम ही संवारेंगे, तो हम संवारने का काम हम कर रहे हैं.
जो पार्टी नेतृत्व विहीन हो, वहां सिर फुटव्वल की स्थिति बनी रहती है
कांग्रेस पार्टी में विवाद की स्थिति के सवाल पर कहा कि जिस पार्टी का नेतृत्व ठीक ना हो. जो पार्टी नेतृत्व विहीन हो. उस पार्टी में सिर फुटव्वल जैसी स्थिति बनती ही है. जिस पार्टी में भेदभाव हो, कर्नाटक में राहुल गांधी के कारण ही तो मुख्यमंत्री को बौना दिखाने में लगे हुए हैं. इस तरीके का खेल छत्तीसगढ़ में भी चलता है. यहां भी एक दो लोग है.
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’