14 महीने बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने छूआ नया रिकॉर्ड, इन स्टॉक्स पर नजर
शेयर बाजार | भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. यूएस फेड द्वारा संभावित रेपो रेट में कटौती की उम्मीद ने बाजार के सेंटिमेंट को मजबूत किया है. बीएसई पर 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 416.67 अंक की उछाल के साथ 86,026.18 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले 27 सितंबर 2024 को यह 85,978.25 अंक के स्तर तक पहुंचा था |
14 महीने के उच्च स्तर पर बाजार
एनएसई निफ्टी भी 101.65 अंकों की बढ़त के साथ 26,306.95 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले निफ्टी ने 27 सितंबर 2024 को 26,277 अंक का रिकॉर्ड स्तर छुआ था. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई |
वहीं, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट देखी गई. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक रुझान में रहे |
किन शेयरों पर लगाएं दांव?
घरेलू बाजार में मजबूती का एक प्रमुख कारण सरकार द्वारा रेयर अर्थ के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 7,280 करोड़ रुपये की स्कीम को मंजूरी देना है. इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 23.69 लाख रुपये कीमत की BE.6 Formula E Edition इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है. साथ ही, एशियन पेंट्स ने यूएई में अपने दूसरे प्लांट के लिए 340 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है |
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान माहौल में SAIL, एलएंडटी फाइनेंस, टाटा टेक्नोलॉजी, RVNL, BHEL और IIFL जैसे शेयरों में निवेश लाभदायक साबित हो सकता है. इसके विपरीत, नायका, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स, LIC, SBI लाइफ और PI इंडस्ट्रीज के शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रह सकता है |
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर