स्टार खिलाड़ी की एंट्री कैंसिल! WPL नीलामी से अचानक बाहर होने की वजह आई सामने
क्रिकेट | महिला प्रीमियर लीग (WPL) के नए सीजन के लिए गुरुवार 27 नवंबर को खिलाड़ियों की नीलामी होनी है. इस बार WPL में मेगा ऑक्शन होने जा रहा है, जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों की भी किस्मत का फैसला होगा. मगर ऑक्शन शुरू होने कुछ ही घंटे पहले एक स्टार खिलाड़ी ने खुद ही अपनी किस्मत का फैसला कर लिया है. इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने WPL मेगा ऑक्शन से अचानक अपना नाम वापस ले लिया है. ये खिलाड़ी हैं बाएं हाथ की स्पिन ऑलराउंडर जेस जोनासन, जो पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थीं |
गुरुवार को नई दिल्ली में दोपहर साढ़े 3 बजे से WPL 2026 सीजन के लिए नीलामी होनी है. इस बार कई बड़े खिलाड़ी भी नीलामी में उतर रहे हैं क्योंकि लीग के 3 साल का साइकल पूरा हो चुका है और ऐसे में इस बार होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले हर फ्रेंचाइजी को अधिकतम 5 खिलाड़ी रिटेन करने का ही विकल्प मिला था. ऐसे में कई मशहूर और दमदार प्रदर्शन करने वाले नामों को भी ऑक्शन का रास्ता देखना पड़ा है और जोनासन भी इनमें से हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था |
जोनासन ने इस कारण नाम लिया वापस
जोनासन ने नए सीजन के लिए अपना नाम ऑक्शन में दिया था लेकिन 27 नवंबर को ही उनके इस नीलामी से बाहर होने की खबर आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 साल की ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेस जोनासन ने ये फैसला चोट की वजह से लिया है. जोनासन को कंधे में चोट लगी है और पिछले कुछ समय से वो इससे उबरने की कोशिश कर रही हैं और फिलहाल पूरी तरह फिट होती हुई नहीं दिख रही हैं. यही कारण है कि उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया |
WPL में जोनासन का प्रदर्शन
रिपोर्ट के मुताबिक, WPL आयोजकों की ओर से इसकी जानकारी बुधवार 26 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजी को दे दी गई थी. WPL के 3 सीजन में 24 मैच खेलने वाली जोनासन ने इस बार अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा था. वो इस लीग के इतिहास की सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं. उन्होंने 24 मैच में 33 विकेट लेने के साथ ही 295 रन भी बनाए हैं. इतना ही नहीं, उन्हें 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला है, जो मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर (7) के बाद सबसे ज्यादा है |
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर