कर्नाटक सीएम को लेकर खड़गे करेंगे सोनिया और राहुल से चर्चा, दिए समाधान के संकेत
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पुष्टि की कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के दो नेताओं, सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच खींचतान चल रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द ही वह कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बातचीत के बाद इस मामले का समाधान करेंगे।
खड़गे ने स्पष्ट किया, कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से चर्चा कर इस मुद्दे का समाधान निकाल लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, अगले 48 घंटों में खड़गे और राहुल की मीटिंग तय की जाएगी। इसके बाद संभावना है कि शुक्रवार को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को दिल्ली बुलाया जाए। खड़गे का यह बयान ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हैं और सत्तारूढ़ पार्टी में शक्ति संघर्ष गहरा गया है।
ढाई साल पूरे होते ही सियासी हलचल हुई तेज
20 नवंबर को कांग्रेस सरकार के पांच वर्षीय कार्यकाल के ढाई साल पूरे होने के बाद यह विवाद और बढ़ गया है। 2023 में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कथित ‘सत्ता साझेदारी’ समझौते का दावा किया गया था। सिद्धारमैया ने हाल ही में कहा था कि वह पूरे पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे और भविष्य में राज्य का बजट पेश करना जारी रखेंगे।
डीके गुट ने पार्टी आलाकमान को अर्जी दी
डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री बदलने के मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं करना चाहते। उनके समर्थक विधायकों का एक समूह दिल्ली में मौजूद है। उनका दावा है कि 2.5 साल का सत्ता साझाकरण अब समाप्त हो चुका है और इसलिए अब शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। इस गुट ने पार्टी आलाकमान को एक अर्जी भी सौंप दी है। रामनगर के प्रतिनिधि इकबाल हुसैन, जिन्होंने यह अर्जी दी है, का कहना है, 200फीसद... वह (डीके शिवकुमार) जल्द ही मुख्यमंत्री बनेंगे। ऐसे में कहा जा रहा है कि कांग्रेस के भीतर चल रहा सियासी खेल का अगले 48 घंटों में परिणाम निकल आएगा, खासकर तब जबकि एक दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है।
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर