CG में मौसम का यू-टर्न: अचानक लौटी ठंड, सर्दी से बचने के लिए तुरंत जानें अपने जिले का हाल"
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नवंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के भीतर रात का तापमान 1°C से 3°C तक गिरने की संभावना जताई है, जिससे सर्दी और अधिक बढ़ेगी.
वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने वाला है, जबकि प्रदेश के कई हिस्सों जैसे अंबिकापुर, सरगुजा, कोरिया और जशपुर में शीतलहर की स्थिति बन सकती है. वहीं दिन में हल्की धूप रहेगी, लेकिन रातें और सुबहें ठिठुरन भरी होंगी. राजधानी रायपुर में भी तापमान गिरने लगा है और ठंड का असर अब महसूस होने लगा है.
अगले 48 घंटों में गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरने वाला है. रात और सुबह के समय ठंड और ज्यादा महसूस होगी, जबकि दिन का तापमान लगभग सामान्य रहेगा. विभाग ने बताया कि तापमान में गिरावट के बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम स्थिर रहने की संभावना है.
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
सरगुजा, कोरिया, जशपुर और अंबिकापुर क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक शीत लहर चल सकती है. इन इलाकों में तेज ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान अन्य जिलों की तुलना में काफी कम दर्ज किया जा सकता है.
अंबिकापुर सबसे ठंडा
बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान: 31.4°C दर्ज किया गया और अंबिकापुर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान: 7.5°C रिकॉर्ड किया गया. वर्षा का आंकड़ा: निरंक (0 सेमी).
कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर महसूस होने लगा है. अधिकतम तापमान: लगभग 28°C और
न्यूनतम तापमान: लगभग 16°C रहने का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल आसमान साफ रहेगा और रात का तापमान धीरे-धीरे नीचे आएगा.
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?