पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल 50.31 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत खैरबार में गौरवपथ निर्माण का किया भूमिपूजन
रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से सरगुजा जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खैरबार में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 50.31 लाख रुपए की लागत से 500 मीटर लंबे गौरवपथ सह नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इस महत्वपूर्ण भूमि पूजन समारोह में मंत्री राजेश अग्रवाल ने निर्माण कार्य की शुरुआत करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के स्वरूप को बेहतर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाजनक आवागमन, आर्थिक समृद्धि और समग्र विकास सुनिश्चित करने वाली एक प्रमुख योजना है। गौरवपथ और नाली निर्माण से ग्रामीण इलाकों की सड़कें मजबूत होंगी, जिससे वर्षा के मौसम में आवागमन सुगम होगा। मंत्री ने कहा कि ये प्रयास मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निरंतर जारी हैं और उनके मार्गदर्शन में सरगुजा में कई सड़क निर्माण और विकास कार्य हो रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को इस क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में अब तक कई किलोमीटर सड़कों का निर्माण हो चुका है, जिनमें ग्राम गौरवपथ योजना के तहत सीमेंट कांक्रीट सड़कों का निर्माण प्रमुख है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए समर्पित है और मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में यह क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।
भूमिपूजन के अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत सरगुजा निरूपा सिंह, सदस्य जिला पंचायत दिव्या सिंह सिसोदिया, सदस्य जनपद पंचायत अम्बिकापुर अनामिका पैकरा, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश