भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज कब शुरू होगी? पूरा शेड्यूल देखें
क्रिकेट | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है। इसमें टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि साउथ अफ्रीका का भारत दौरा अभी खत्म नहीं हुआ है। अब तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट और वनडे सीरीज के बीच में ज्यादा गैप नहीं है। ऐसे में आपको वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल नोट कर लेगा चाहिए।
केएल राहुल करेंगे वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी
भारतीय टीम अब वनडे सीरीज के लिए मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल चोटिल हैं, इसलिए वे इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह केएल राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीसीसीआई ने काफी पहले ही इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान में खेलते हुए नजर आएंगे। पूर्व कप्तान विराट कोहली तो रांची पहुंच भी गए हैं, जहां उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही बाकी टीम भी रांची पहुंच जाएगी।
रांची में 30 नवंबर को खेला जाएगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का पहला मैच
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा। ये मैच रांची में होगा। हालांकि टेस्ट और वनडे में ज्यादा गैप नहीं है, जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया तो टीम इंडिया जल्द ही गुवाहाटी से सीधे रांची पहुंच जाएगी। टेस्ट के वो खिलाड़ी, जो वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं, वो अपने अपने घर निकल जाएंगे।
दिसंबर में होंगे बचे हुए दो और वनडे मैच
भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के आखिरी के दो मैच दिसंबर में खेले जाएंगे। सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा और वनडे सीरीज का आखिरी मैच छह दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेल जाएगा। मैचों के वक्त की अगर बात की जाए तो वे दोपहर में डेढ़ बजे से शुरू होंगे। इससे आधे घंटे पहले यानी एक बजे टॉस होगा। रात करीब 10 बजे के करीब मैच खत्म भी हो जाएगा।
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?
बुमराह के चार ओवर काफी नहीं, टीम को सोचना होगा आगे—डुप्लेसिस
अंधविश्वास या साजिश? रहस्यमयी सामान मिलने से बढ़ी चिंता
एंटी इनकंबेंसी के डर से बदली रणनीति? 15 साल बाद वाम मोर्चा की शैली में दिखीं ममता बनर्जी की राजनीति
सियासी बयान से मचा हंगामा: हरीश रावत बोले—हां मैं तांत्रिक हूं और घमंडी हूं
सेहत के लिए बेस्ट पानी कौन सा—मटका, तांबा या फ्रिज?
हद पार: डिलीवरी कर्मी को पीटा, सिलेंडर लेकर फरार बदमाश
स्कूल में हैरान करने वाली घटना, देरी पर छात्र को मारे थप्पड़
‘किसिंग डिजीज’ का सच: कैसे फैलती है और कितना खतरनाक है?
क्या काजल से आंखें बड़ी होती हैं? मिथक या हकीकत