Market Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी
शेयर बाजार | भारतीय बाजार के लिए बुधवार, 26 नवंबर की शुरुआत बहुत शानदार रही. कई मोर्चों पर खुशहाली देखने को मिल रही हैं. एक ओर भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी हैं. वहीं घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतें भी तेजी से ऊपर भाग रही हैं |भारतीय रुपया आज के करेंसी के रिंग में डॉलर से आगे निकल रहा हैं. इस तेजी के पीछे कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में हो रही गिरावट मुख्य वजह हो सकती है. बाजार जानकारों से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में रुपए में और बेहतरी देखने को मिल सकती हैं. हालांकि, एक दिन पहले ही रुपया तेज गिरावट के साथ बंद हुआ था |
रुपए की मजबूत चाल
पिछले दिन हुई गिरावट को पीछे छोड़ते हुए बुधवार के कारोबारी दिन की शुरुआत में रुपया दो पैसे की बढ़त हासिल करते हुए 89.20 रुपए प्रति डॉलर की कीमत पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों ने आज भरोसा जताया है | जिसका असर रुपए की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. साथ ही आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 89.24 प्रति डॉलर पर खुला, हालांकि बाद में 89.26 पर फिसल गया. रुपए ने शुरुआती दौर में संभलते हुए 89.20 प्रति डॉलर के आंकड़े को छूआ. मंगलवार को रुपया 6 पैसा टूटकर 89.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था |
शेयर बाजार में जबरदस्त रैली
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी दिन जबरदस्त रैली देखने को मिल रही है. दोपहर 12:40 बजे बीएसई सेंसेक्स 884 अंक उछलकर 85,471 अंक पर कारोबार कर रही है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी 278 अंक की शानदार तेजी देखने को मिल रही हैं. निफ्टी 50 26,163 के लेवल पर ट्रेड कर रही है |
विदेशी मुद्राओं का हाल
रुपए की बढ़ती कीमतों के बीच दुनिया की 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती मापने वाले डॉलर सूचकांक 0.02 फीसदी फिसलकर 99.56 पर आ गया था |
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?
बुमराह के चार ओवर काफी नहीं, टीम को सोचना होगा आगे—डुप्लेसिस
अंधविश्वास या साजिश? रहस्यमयी सामान मिलने से बढ़ी चिंता
एंटी इनकंबेंसी के डर से बदली रणनीति? 15 साल बाद वाम मोर्चा की शैली में दिखीं ममता बनर्जी की राजनीति
सियासी बयान से मचा हंगामा: हरीश रावत बोले—हां मैं तांत्रिक हूं और घमंडी हूं
सेहत के लिए बेस्ट पानी कौन सा—मटका, तांबा या फ्रिज?
हद पार: डिलीवरी कर्मी को पीटा, सिलेंडर लेकर फरार बदमाश
स्कूल में हैरान करने वाली घटना, देरी पर छात्र को मारे थप्पड़
‘किसिंग डिजीज’ का सच: कैसे फैलती है और कितना खतरनाक है?