बीजापुर में नक्सल संगठन को झटका, 41 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया, 1.19 करोड़ का इनाम
बीजापुर | नक्सल संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है. जहां बीजापुर में 1.19 करोड़ के 41 इनामी नक्सलियों सरेंडर किया है. वहीं पुनर्वास में शामिल होने वालों में DKSZC के अलावा तेलंगाना स्टेट कमेटी, धमतरी- गरियाबंद- नुआपाड डिवीजन, साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी शामिल है |
बीजापुर में 1.19 करोड़ के 41 इनामी नक्सलियों का सरेंडर
राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति, तथा शांति, संवाद एवं विकास पर आधारित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज 41 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है. जिसमें 01 करोड़ 19 लाख के 12 महिला कैडर और 29 पुरुष कैडर शामिल हैं, जिन्होंने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया है |
इन सरेंडर 41 कैडरों में पीएलजीए बटालियन न.01 एवं अलग- अलग कंपनी के 05 सदस्य, एसीएम -03, प्लाटून एवं एरिया कमेटी पार्टी सदस्य- 11, पीएलजीए सदस्य -02, मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर- 04, मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर – 01, मिलिशिया प्लाटून सदस्य-06 अलग अलग आरपीसी के जनताना सरकार अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य, DAKMS, KAMS अध्यक्ष/सदस्य -09 सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है.
अब तक इतने नक्सलियों ने किया सरेंडर
जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी 2025 से अब तक माओवादी घटना में शामिल 528 माओवादी गिरफ्तार हुए, 560 माओवादी मुख्यधारा में शालिम हुए और जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 144 माओवादी मारे गए है |वहीं 1 जनवरी 2024 से अब तक 790 माआवादी मुख्यधारा में शामिल हुए, 1031 माओवादी गिरुफ्तार हुए वही 202 माओवादी अलग अलग मुठभेड़ में मारे गये |
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल