RBI के इस गोल्ड बॉन्ड ने दिखाया जादू, निवेशकों को हुआ बड़ा लाभ
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2017-18 सीरीज-VII में निवेश करने वाले निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ था. यह बॉन्ड 13 नवंबर, 2025 को मैच्योर हुई थी. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, निवेशकों को इस बॉन्ड पर करीब 321 प्रतिशत का शानदार रिटर्न मिला था | फाइनल रिडेम्पशन प्राइस की घोषणा के अनुसार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 12,350 रुपये प्रति ग्राम फाइनल रिडेम्पशन प्राइस तय की थी. निवेशकों ने करीब 2,934 रुपये प्रति ग्राम पर निवेश किया था |
क्या होता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ?
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी किया जाने वाला एक निवेश प्रमाणपत्र हैं. इसके तहत सोने में फिजिकली निवेश नहीं करना होता. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में आप सोना सरकार के द्वारा प्रमाणपत्र के माध्यम से खरीदते हैं. जिससे यह एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प बन जाता है | बाजार की उछाल के साथ आपके सोने की कीमत भी बढ़ती रहती है. इसलिए निवेशक इसे स्थिर और लाभदायक निवेश के तौर पर देखते हैं. साथ ही भारत सरकार से मान्यता मिली होने के कारण इसकी विश्वसनीयता और सुरक्षा कई गुना बढ़ जाती है |
निवेश पर मिलने वाले अतिरिक्त ब्याज के कारण निवेशक फिजिकल गोल्ड की जगह पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर अपना भरोसा जताते है. फिजिकल गोल्ड निवेश पर आपको ब्याज नहीं मिलता है. आरबीआई के द्वारा नियमित अंतराल पर ब्याज राशि निवेशकों को दी जाती हैं |
लॉक इन अविध और ब्याज दर
गोल्ड बॉन्ड निवेश की लॉक इन अवधि 8 साल की होती है. हालांकि, आप 5 साल बाद जल्दी रिटर्न विकल्प का चयन कर सकते हैं, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में ही. साथ ही निश्चित ब्याज दर मिलने के कारण बहुत से निवेशक गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना पसंद नहीं करते हैं. साथ ही सोने की कीमत बाजार पर भी निर्भर करती है. जिससे इसमें उतार-चढ़ाव आने की उम्मीद बनी रहती है |
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पटना में बड़ा हादसा टला, CM मीटिंग से पहले BJP विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, सुरक्षित बचे