“साइमन हार्मर की जादुई गेंद पर केएल राहुल क्लीन बोल्ड, टेस्ट में बना शर्मनाक रिकॉर्ड”
क्रिकेट | भारतीय सरजमीं पर आमतौर पर भारत के स्पिनर्स का दम दिखाई देता है लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गंगा उलटी बह रही है. मौजूदा टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने कहर बरपाया हुआ है. कोलकाता टेस्ट में 8 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले हार्मर ने गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में भी 3 विकेट चटकाए और दूसरी पारी में उन्होंने एक ऐसी गेंद फेंक दी जिसकी धमक पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है. हार्मर ने ये गेंद केएल राहुल को फेंकी, जिसपर वो चारों खाने चित हो गए |
राहुल का डिफेंस भेदकर निकली हार्मर की गेंद
केएल राहुल को साइमन हार्मर ने ये चमत्कारिक गेंद 10वें ओवर में फेंकी. 10वें ओवर की दूसरी गेंद साइमन हार्मर ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर रखी. राहुल ने उसे स्टेयर कर सिंगल लेने की कोशिश की लेकिन ये गेंद उनके डिफेंस को भेदते हुए विकेट पर जा लगी. केएल राहुल को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या और वो कब बोल्ड हो गए. हार्मर की ये गेंद काफी ज्यादा टर्न हुई और यही काम भारतीय स्पिनर्स नहीं कर पाए |
केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
केएल राहुल गुवाहाटी टेस्ट की दूसरी पारी में महज 6 रन बनाकर आउट हुए और इसके साथ ही उन्होंने एक बेहद ही अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बता दें केएल राहुल ने जबसे टेस्ट में डेब्यू किया है ये खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार सिंगल डिजिट पर आउट होने वाला बल्लेबाज बन गया है. केएल राहुल 0 से 9 के स्कोर के बीच 39 बार आउट हो चुके हैं. उन्होंने विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है. साफ है केएल राहुल अपने एक दशक से लंबे टेस्ट करियर में काफी ज्यादा फेल हुए हैं, यही वजह है कि अच्छी तकनीक के बावजूद उनका औसत 35 के आसपास ही है |
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पटना में बड़ा हादसा टला, CM मीटिंग से पहले BJP विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, सुरक्षित बचे