जेल में कैदी की मौत से मचा हड़कंप, सुबह अचेत अवस्था में मिला था, अब होगी मजिस्ट्रियल जांच
खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandva) में जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। जेलर ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। इस मामले की अब जिस्ट्रियल जांच होगी। दरअसल, शहीद जननायक टंट्या भील जिला जेल में हरसूद निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र कुमार बंद था। उसके खिलाफ शराब मामले में अपराध दर्ज था। जिसके बाद उसे 20 नवंबर को ही जिला जेल में लाया गया था और बैरक नंबर 5 में बंद था। शनिवार सुबह वह अचेत अवस्था में मिला।
बताया जा रहा है कि मृतक शराब का आदि था और मिर्गी का मरीज था। जेलर ने भी बताया है कि जिला जेल में दाखिल होते समय भी वह नशे में था और यह बात रजिस्टर में भी लिखी है। जेलर यशवंत कुमार मांझी ने बताया, ‘सुबह लगभग 6 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली कि एक बंदी बैरक नंबर 5 में बीमार है। तत्काल डॉक्टर चौधरी को बुलाया।
उन्होंने जांच कर बंदी को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंदी अंदर आने के दौरान नशे की हालत में था और उसे मिर्गी भी आई थी। DGP के निर्देश पर न्यायिक जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।’
भीड़ के बीच विधायक को मुक्के और धक्का देने का आरोप
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर चर्चा के दौरान बोले पीएम
पारिवारिक समस्या सुलझाने के नाम पर करता था लाखों की ठगी
कठिन परिस्थितियों के बावजूद हासिल की बड़ी सफलता
अस्पतालों को बड़ी राहत, NABH प्रमाणन के लिए मिला अतिरिक्त समय
माफिया और अपराध को लेकर बयान से बढ़ा सियासी तनाव
पीड़िता को सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
संविधान संशोधन पर पीएम का आह्वान: ‘यह अवसर महत्वपूर्ण, इसे न खोएं’
बंगाल से असम तक सियासी टकराव: ममता को बुलावा, हिमंत का नॉनवेज पर बयान चर्चा में
मेहनत और आत्मविश्वास से हासिल किया पहला स्थान
परिजनों ने शव रखकर किया सड़क पर जोरदार प्रदर्शन
आचार संहिता पर घमासान: स्मृति ईरानी और सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ TMC की शिकायत
आमिर हमजा पर हमला: लाहौर में गोलीबारी की घटना से मचा हड़कंप